Hanuman Chalisa

बंगाल की खाड़ी के 10 रोचक तथ्य

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (16:07 IST)
भारत के एक ओर हिमालय तो तीन और समुद्र है। भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा है और जिसके 13 राज्यों की सीमा से समुद्र लगा हुआ है। दक्षिण में हिन्द महासागर, पश्‍चिम में अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। आओ जानते हैं इस बार बंगाल की खाड़ी की 10 रोचक जानकारी।
 
 
बंगाल की खाड़ी : 
जल का वह भाग, जो तीन तरफ स्थल भाग से घिरा हुआ हो, उसे 'गल्फ' कहते हैं। गल्फ व खाड़ी लगभग समानार्थी शब्द हैं। अरब की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी का नाम ज्यादा प्रसिद्ध है। 
 
1. भारत में बंगाल की खाड़ी दुनिया की सबसे बड़ी खाड़ी मानी जाती है। यह हिन्द महासागर का उत्तर-पूर्वी भाग है। इसमें स्थित मुख्य बंदरगाहों में चेन्नई, चटगांव, कोलकाता, मोंगला, पारादीप, विशाखापट्टनम एवं यानगॉन हैं।
 
 
2. हिन्दू पौराणिक ग्रंथों में इस खाड़ी को महोदधि कहा गया है। मध्यकाल में इसे 'गंगा की खाड़ी' कहा जाता था। कालांतर में इसे बंगाल क्षेत्र के नाम पर बंगाल की खाड़ी नाम मिला।
 
3. यह खाड़ी त्रिभुजाकार है, जिसके उत्तर में बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल, पूर्व में म्यांमार और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह और पश्चिम में अन्य राज्यों के भारतीय भूभाग तथा श्रीलंका स्थित हैं। 
 
4. बंगाल की खाड़ी का क्षेत्रफल लगभग 2,172,000 किमी² है। 
 
5. इस खाड़ी की औसत गहराई 8500 फीट और अधिकतम गहराई 15400 फीट है। 
 
6. गंगा, ब्रह्मपुत्र, कावेरी, गोदावरी और स्वर्णरेखा आदि कई नदियां इसी में विसर्जित हो जाती है।
 
7. इस खाड़ी के तट पर तमिलनाडु, पुदुचेरी, आंध्र प्रदेश, ओड़िसा और पश्‍चिम बंगाल इसी के तट पर है। यहीं पर भारत का अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह भी स्थित है।
 
 
8. इस खाड़ी में ही निर्जन न्यूमूर द्वीप स्थित है। इस द्वीप को भारत में पुरबाशा और बांग्लादेश में दक्षिण तलपट्टी के नाम से जाना जाता है।
 
9. बंगाल की खाड़ी में मिलकर गंगा, ब्रह्मपुत्र एवं मेघना विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरबन बनाती हैं जो भारत के पश्चिम बंगाल एवं बांग्लादेश में आता है।
 
 
10. अरब की खाड़ी की अपेक्षा बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान सबसे ज्यादा ताकतवर होते हैं। बंगाल की खाड़ी के समुद्र में प्रवाल भित्तियां, वनस्पतियां, मछलियां, सांप और कई प्रकार के दुर्लभ जीव-जंतुओं की विचित्रताएं देखने को मिलती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

बटेश्वर धाम में आस्था और आधुनिकता का दिखेगा संगम, बनेगा वैश्विक पर्यटन केन्द्र

मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 88.16% कर्मचारियों ने पूरे किए 4 से अधिक मॉड्यूल

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

CM योगी प्रेरणा से राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

आरबीआई ने खोला खजाना, सरकार को देगी 2.87 लाख करोड़ लाभांश, क्‍या आम आदमी को मिलेगी राहत?

अगला लेख