Hanuman Chalisa

लिपस्टिक कहां से आई, जानिए राज और हजारों साल पुराना दिलचस्प इतिहास?

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (17:11 IST)
होठों पर लिपस्टिक अब हर महिला लगाती हैं। भले ही रोज न लगाए लेकिन वह किसी शादी पार्टी या विशेष आयोजनों पर जरूर लगाती हैं। बहुत कम महिलाएं हैं जो इसका उपयोग नहीं करती हैं। लिपस्टिक रंगों और प्रकारों में होती हैं। लिपस्टिक का फैशन कब से प्रारंभ हुआ, किसने यह प्रारंभ किया और क्या है इसका इतिहास?
 
- लिपस्टिक का जिक्र भारत की प्राचीन सभ्यता और ऋग्वेद में पाया जाता है। महिलाओं के 16 श्रृंगार में इसे भी शामिल किया गया है। रामायण और महाभारत काल की महिलाएं इसका उपयोग करती थीं।
 
- माना जाता है कि 375 ईसा पूर्व महर्षि वात्स्यायन द्वारा रचित कामसूत्र में लिपस्टिक का वर्णन मिलता है। इस शास्त्र में लाल लाख और मोम से बने होठों को रंगने और इसके उपयोग की विधि का वर्णन है। सिंधु घाटी सभ्यता में महिलाएं गेरू के आयताकार टुकड़ों को लिपस्टिक के रूप में उपयोग करती थीं।
 
-  कुछ पश्चिमी इतिहासकारों के अनुसार सुमेरियन समाज के लोग इसका उपयोग करते थे। उस समाज की महिलाएं अपने होंठों को सजाने के लिए रत्नों को पीसकर होंठ पर लगाती थीं। कुछ जगहों पर फलों के रस और फूलों से रंग बनाकर भी इसका उपयोग किया जाता था।
- माना जाता है कि अपने होंठों को सजाने के लिए 51 ईसा पूर्व क्लियोपेट्रा और उस दौर की इजिप्शियन महिलाएं कीड़ों को मारकर उन्हें पीसकर एक पेस्ट बनाती थीं जिसे वह होंठों पर लगाती थीं।
 
- यह भी कहा जाता है कि मेकअप करने का आविष्‍कार खुद को कुरुप माने वाले समाज ने किया था। संभवत: यह अफ्रिका के किसी देश की ईजाद है।
 
- माना जाता है कि मोम की लिपस्टिक का इस्तेमाल 1000 साल पहले चीन में शुरू हुआ था।
 
- 9वीं सदी में अरब वैज्ञानिक अब्दुलकासिस को सॉलिड लिपस्टिक का आविष्कारक माना जाता है। शायद उसका नाम अबुल क़ासिम अल ज़हरवी था।
 
- 16वीं सदी में महारानी एलिजाबेथ अपने चेहरे को पूरी तरह से सफेद कर लेती थीं और उसपर लाल रंग की लिपस्टिक लगाती थीं। 
 
- 1884 में फ्रेंच परफ्यूम कंपनी गुलेरियन ने पहली बार लिपस्टिक को कमर्शियली बेचना शुरू किया था।
 
- 1915 में लिपस्टिक पहली बार सिलेंड्रिकल ट्यूब्स में आई जिसे मॉरिस लेवी ने बनाया था।
 
- हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने लिपस्टिक को फैशन में लाया जिसके चलते 1920 के दशक तक लिपस्टिक का प्रचलन वैश्‍विक हो चला था। 
 
- 1923 में जेम्स ब्रूस मेसन जूनियर ने लिपस्टिक का घूमने वाला सिलेंडर बनाया, जो आज भी प्रचलन में है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

अगला लेख