Hanuman Chalisa

illusion museum : भारत का ऐसा संग्रहालय जहां जाकर आप 'चकरा जाएंगे

जानिए भारत के पहले illusion म्यूजियम के बारे में

Webdunia
- अथर्व पंवार 
संग्रहालय अनेक प्रकार के होते हैं, जैसे पतंग संग्रहालय, रेल संग्रहालय, उड्डयन संग्रहालय इत्यादि। पर भारत में एक ऐसा अनोखा संग्रहालय है जहां लोग अपने भ्रम (illusion) से अवगत होने जाते हैं। यह संग्रहालय दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित है।
 
illusion museum सर्वप्रथम 2015 में क्रोएशिया में आरम्भ हुआ था और यह दिल्ली का illusion म्यूजियम भारत का इस प्रकार का प्रथम संग्रहालय है। यहां गणित, विज्ञान और मनोविज्ञान के अनुसार अनेक ऐसे संरचनाएं बनाई गई है जिससे आप भ्रमित हो जाते हैं। यह सब दिमाग का खेल होता है। इस संग्रहालय में 50 से अधिक ऐसी प्रदर्शनियां है जहां का कोना-कोना आपको विस्मय में डाल देता है।

केलाइडोस्कोप, टिल्टेड रूम, वॉरटेक्स टनल, एम्स रूम, मैजिक बॉक्स, बिल्डिंग इल्यूजन, सिमेट्री रूम इत्यादि वहां की ऐसी प्रदर्शनियां है जिसका आनंद लेने दूर-दूर से लोग इस संग्रहालय में जाते हैं। यहां की सबसे चर्चित प्रदर्शनी हेड ऑन द प्लैटर है, जिसमें ऐसा भ्रम होता है कि आपका सिर एक थाली में रखा हुआ है। आप सभी को एक बार इस रोचक संग्रहालय में अवश्य जाना चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

अगला लेख