इस महिला को है लोगों के अंतिम संस्कार में जाने का शौक, अब तक हो चुकी हैं इतने मातम में शामिल, जानिए वजह!

Webdunia
रविवार, 5 दिसंबर 2021 (15:26 IST)
लंदन के इजलिंग्टन में रहने वाली 55 साल की जीन ट्रेंड हिल एक एक्ट्रेस हैं, आर्टिस्ट हैं और फोटोग्राफी करना उनका शौक है।

मगर उससे भी ज्यादा बड़ी और हैरान करने वाली बात ये है कि उनका एक और अजीबगोरीब शौक है जिसके कारण वो चर्चा में रहती हैं। दरअसल, जीन को अंजान लोगों के अंतिम संस्कार में जाना पसंद है।

लंदन के इजलिंग्टन में रहने वाली 55 साल की जीन ट्रेंड हिल एक एक्ट्रेस हैं, आर्टिस्ट हैं और फोटोग्राफी करना उनका शौक है। मगर उससे भी ज्यादा बड़ी और हैरान करने वाली बात ये है कि उनका एक और अजीबगोरीब शौक है जिसके कारण वो चर्चा में रहती हैं।

दरअसल, जीन को अंजान लोगों के अंतिम संस्कार में जाना पसंद है। द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार वो कई बार एक महीने में 4 लोगों के यहां चली जाती हैं।

जीन ने बताया कि जब वो 14 साल की थीं तब उनके पिता की 56 साल की उम्र में लंग इंफेक्शन से मौत हो गई थी। जीन पूरी तरह से टूट गई थीं मगर 6 साल बाद ही उनकी मां भी गुजर गईं। पिता का अंतिस संस्कार अरेंज करने के बाद उन्होंने खुद से ही मां के फ्यूनरल की भी तैयारी की थी। तब से परिवार के लोग उन्हें फ्यूनरल अरेंज करने के लिए बुलाते हैं। इस बीच वो परिवारवालों की मौत से इतनी दुखी हो गईं कि उन्होंने कब्रिस्तान में ही अपना ज्यादा वक्त बिताना शुरू कर दिया।

धीरे-धीरे महिला ने कब्रिस्तान जाकर लोगों के स्केच बनाना शुरू किया और वहां की फोटोज लेने लगीं। रिपोर्ट की मानें तो पिछले 10 सालों में महिला 150 से ज्यादा अंजान लोगों के अंतिम संस्कारों में शामिल हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि जब वो कब्रिस्तान जाती हैं तो अपने माता-पिता के पास खुद को मेहसूस करती हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वो काफी धार्मिक हैं और उन्हें लगता है कि मरने के बाद भी एक दूसरी दुनिया होती है जहां लोग रहते हैं। अब वो कब्रिस्तान की देखरेख का काम भी करती हैं। उन्होंने कई पुराने लोगों की कब्र से चोरी हो चुके पत्थरों को फिर से लगवाने का भी काम किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

सरकार ने जब सारी संपत्ति बेच ली फिर उसकी नजर वक्फ पर पड़ी : रामगोपाल यादव

इजराइल के एयर स्ट्राइक में गाजा में 27 लोग मारे गए, 70 से अधिक अन्य घायल

वैश्विक व्यवस्था में हो रही उथल-पुथल, हर क्षेत्र को खुद पर ध्यान देना होगा : जयशंकर

जद (यू) नेता ने वक्फ विधेयक पर पार्टी के रुख को लेकर इस्तीफा दिया

क्या प्रमुख मंदिरों का प्रबंधन करने वाले न्यासों में गैर हिंदुओं को जगह मिलेगी : इम्तियाज जलील

अगला लेख