Hanuman Chalisa

तंजानिया से दिल्ली लौटा शख्‍स ओमिक्रॉन संक्रमित, जानिए क्या है लक्षण...

Webdunia
रविवार, 5 दिसंबर 2021 (15:10 IST)
नई दिल्ली। तंजानिया से दिल्ली आया 37 वर्षीय एक पुरुष ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाया गया है और यह राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप से जुड़ा पहला मामला तथा देश में 5वां मामला है।
 
लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में मरीज का उपचार किया जा रहा है। LNJP अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि तंजानिया लौटने वाले मरीज ने गले में खराश, कमजोरी और शरीर में दर्द का अनुभव किया था। वहीं कोरोना की दो डोज लगने के कारण उसमें हल्के लक्षण थे।
 
 
मरीज भारतीय है और वह कुछ दिन पहले तंजानिया से लौटा था। उसे बीमारी के मामूली लक्षण हैं। उसने पिछले कुछ दिनों में किन स्थानों की यात्रा की है, इसका पता लगाया जा रहा है और उसके संपर्क में आए लोगों से संबंधित जानकारी भी एकत्र की जा रही है।
 
नए नियमों के अनुसार, ‘जोखिम वाले देशों’ से आने वाले यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य है और उन्हें परिणाम आने के बाद ही हवाई अड्डे से जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा अन्य देशों से आने वाले दो प्रतिशत यात्रियों की जांच की जाएगी और इस जांच के लिए किसी भी यात्री के नमूने लिए जा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

अगला लेख