Hanuman Chalisa

ऐसा क्‍या किया कि वायरल हो गई इस ‘लि‍ट्टी चोखा’ वाले की क‍हानी

Webdunia
शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (16:31 IST)
सोशल मीडि‍या को अब तक अफवाह फैलाने या बि‍ना किसी अर्थ के ही ट्रेंड चलाने के लिए जाना जाता रहा है। हालांकि इसी पर देश दुनिया की तमाम खबरें भी मिलती हैं, लेकिन अब सोशल मीडि‍या की वजह से लोगों की मदद भी हो रही है। योगेश नाम का एक ऐसा ही शख्‍स है, जिसकी कहानी सोशल मीडि‍या में वायरल है।

पिछले दिनों दिल्ली का मशहूर 'बाबा का ढाबा' सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ था। जिसके बाद वीडियो की मदद से बाबा का ढाबा रेस्टोरेंट में बदल गया। अब मुंबई के एक लिट्टी-चोखा वाले की कहानी सोशल मीडि‍या में वायरल हो रही है।

दरअसल, मुंबई के योगेश मात्र 20 रुपये में लिट्टी-चोखा की एक प्लेट बेच रहे हैं। उनके टेस्ट के दीवाने एक कस्टमर प्रियांशु द्विवेदी ने योगेश की फोटो के साथ उनकी संघर्ष से भरी इमोशनल कहानी ट्विटर पर शेयर की है। यह कहानी लोगों के सामने आने के बाद कई लोगों ने उनकी मदद की पेशकश की है। योगेश ने प्रियांशु को बताया कि वह महीने का किराया नहीं निकाल पा रहा है और ऊपर से उसे यहां भी सबको पैसे देने पड़ते हैं।

प्रियांशु ने ट्विटर पर लिखा, इस शख्स का नाम योगेश है। यह मुंबई के वर्सोवा बीच वाले इलाके में सबसे बढ़िया लिट्टी-चोखा बेचता है। 20 रुपये की इस प्लेट में मक्खन में डूबी 2 लिट्टी, स्वादिष्ट चोखा, चटनी और सलाद मिलता है। वह जोमैटो पर अपनी लिट्टी बेचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को हजारों लोग रीट्वीट और लाइक्‍स दे चुके हैं। दिलचस्‍प बात है कि ट्विटर पर वायरल हुए इस ट्वीट पर जोमैटो ने अपना रिस्पॉन्स दिया है।

जोमैटो की सपोर्ट टीम ने कहा है कि अगर संभव हो तो कृपया एक पर्सनल मैसेज पर योगेश के कॉन्टैक्ट नंबर के साथ हमारी मदद करें। हमारी टीम जल्द से जल्द योगेश की लिट्टी को लिस्टिंग में शामिल करने के लिए उसके पास पहुंच जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख