Hanuman Chalisa

आखि‍र किस दुनिया का है ये 555 कैरेट दुर्लभ काला हीरा, एक टुकड़े की कीमत है 50 करोड़ रुपए, दुबई में होगी नीलामी

Webdunia
मंगलवार, 18 जनवरी 2022 (17:45 IST)
अलग अलग खोज में कई तरह की चीजें मिलती रहती हैं, लेकिन इस बार जो खोज में निकला है वो बेहद रेयर यानी दुर्लभ है। इसके सिर्फ एक टुकड़े की कीमत ही 50 करोड़ रुपए है, अंदाजा लगा सकते हैं पूरे हीरे की कीमत क्‍या होगी।

इस 555.55 कैरेट के काले हीरे का नाम एनिग्मा (Enigma) है। इसके नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज़ है। ये दुनिया का सबसे बड़ा कटा हुआ दुर्लभ ब्लैक हीरा है।

दुबई में इस हीरे की नीलामी होने जा रही है। नीलामी से पहले सोमवार को इसे सोथवी में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा गया था।

ज्वेलरी विशेषज्ञ सोफी स्टीवंस के मुताबिक, इस दुर्लभ ब्लैक डायमंड का निर्माण तब हुआ जब उल्कापिंड या क्षुद्रग्रह 2.6 अरब साल पहले पृथ्वी से टकराया था।

पिछले साल हांगकांग में इस हीरे को 12.3 मिलियन डॉलर में बेचा गया था। इस हीरे का भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में किया गया था। हालांकि, नीलामी घर सोथबी के मुताबिक, पिछले 20 साल से इसे कभी बेचा गया या प्रदर्शित नहीं किया गया था।

इसके विशेषज्ञ बताते हैं कि यह हीरा दूसरे ग्रह से आया है। ऐसे हीरों में मिलने वाले कार्बन आइसोटोप्स और हाई हाइड्रोजन या तो Meteorites के धरती से टकराने से बनते हैं या दूसरी दुनिया में पाए जाते हैं। दुनिया में ऐसा दुर्लभ हीरा ब्राजील या सेंट्रल अफ्रीका में ही पाया जाता है। Sotheby's को इस हीरे की कीमत करीब 51 करोड़ रुपये मिल सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख