Hanuman Chalisa

मिस्र के पिरामिड से मिला 2300 साल पुराना रहस्यमय जूस, 36 हजार लोग पीने की कर रहे मांग

Webdunia
शनिवार, 30 जनवरी 2021 (10:58 IST)
रोचक-रोमांचक के इस बार के एपिसोड में हम लाएं हैं एक ऐसे रहस्यम जूस के बारे में जानकारी जिसे पीने के लिए अब तक 36 हजार लोगों ने मिस्र सरकार से अनुमति मांगी है। जी हां, यह जूस मिला है मिस्र के पिरामिडों के एक शापित काले ताबूत के अंदर से। आओ जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
 
 
मिस्र बहुत ही प्राचीन देश है। यहां के पिरामिडों की प्रसिद्धि और प्राचीनता के बारे में सभी जानते हैं। यहां की प्राचीन सभ्यता लगभग 3,000 ईसा पूर्व से भी अधिक समय से विद्यमान थी। यहां समय-समय पर पिरामिडों के रहस्य सामने आते रहते हैं। इस बार सामने आया है एक रहस्यमयी जूस जिसे एनर्जी ड्रिंक कहा जाने लगा है।
 
जैसे ही मिस्र वासियों के यह पता चला कि काले शापित मकबरे के अंदर से एक रहस्यमी जूस मिला है तो यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और अब लगभग 36 हजार लोग इसे पीने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर इन्‍नेस मैक ने तो चेंज डॉट ओआरजी पर याचिका शुरू की है जिस पर अब तक 36 हजार लोग साइन कर चुके हैं। इन लोगों का तर्क है कि हमें शापित काले ताबूत से मिले लाल पानी को एनर्जी ड्रिंक के रूप में पीने की अनुमति दी जाए ताकि हमारे अंदर उसकी ताकत आ जाए और हम अंतत: मर सकें।...तो आओ अब यह जानते हैं कि आखिर यह जूस क्या है और कहां से मिला है?
 
दरअसल, यह जूस करीब 2300 साल पुराने एक काले रंग के ताबूत के अंदर से मिला था। उत्‍तरी मिस्र के अलेक्‍जेंड्रिया इलाके में पुरातत्‍वविद एक कमरे में काम कर रहे थे और तभी उन्‍हें एक विशाल मकबरा नजर आया जो करीब 10 फुट लंबा था। इसी मकबरे में यह ताबूत दफन किया गया था। इस ताबूत में से जो ममी निकली वो 305 ईसापूर्व से 30 ईसापूर्व के बीच शासन करने वाले पटोलेमिक काल की है। 
 
पुरातत्‍वविदों ने जब इस ममी को खोला तो उसके अंदर से तीन इंसानी कंकाल मिले। माना जा रहा है कि ये कंकाल सैनिकों के थे जो बदबूदार लाल पानी के बीच रखे हुए थे। जब इस लाल पानी के मिलने की खबर लोगों को मिली तो उन्होंने इसे पीने की मांग करते हुए कहा कि अगर उसमें कोई दैवी ताकत है तो वह उन्‍हें मिल जाए। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है इसे पीने की अनुमति देना हमारी स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान करना है।
 
कुछ लोगों का यह भी कहना था कि यह मकबरा शापित है और अगर उसे खोला गया तो दुनिया में प्‍लेग जैसी महामारी फैल सकती है। इस बीच मिस्र के प्रतिष्ठित पुरातत्‍वविद मुस्‍तफा वजीरी ने कहा है कि हमने इसे खोला है और अल्‍लाह का शुक्र है कि दुनिया में अंधेरा नहीं फैला। मैंने सबसे पहले अपना सिर इस ताबूत के अंदर डाला था और मैं अभी भी जिंदा हूं।

- एजेंसी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

अगला लेख