Hanuman Chalisa

जानिए पूर्णिमा के दिन क्यों आते हैं अजीब सपने..

Webdunia
लंदन। आसमान में जब पूरा चांद दिखता है, तो उसे पूर्णिमा कहा जाता है। पूर्णिमा के एक दिन पहले और पूर्णिमा के एक दिन बाद तक चांद पूरा दिखाई देता है। मनोवैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक शोध अनुसार पूर्णिमा के दिन आम दिनों की तुलना में व्यक्ति गहरी नींद में नहीं सो पाता है। पूर्णमासी को लोगों को सपने भी अजीबो-गरीब आते हैं। 


 
ब्रिटेन के शोधकर्ता मनोवैज्ञानिक रिचर्ड वाइजमैन ने एक हजार लोगों पर अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला और उन्होंने कहा कि कोई अपने आप को सुपर हीरे जैसे बैटमैन, सुपरमैन की तरह समझता है और अपराध से लड़ता है। तो कोई देखता है कि वह पैदल चल रहा है, पूरे दिन ऑफिस मे है या टाइपिंग ही कर रहा है।
 
पिछले साल स्विट्जरलैंड के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर बताया था कि पूर्णमासी के दिन लोगों को सोने में अधिक समय लगता है और वे आम दिनों की अपेक्षा 20 मिनट कम सोते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान वे कम गहरी नींद में सो पाते हैं।
 
प्रोफेसर वाइजमैन का कहना है कि इस दौरान नींद लाने वाले हार्मोन मेलाटोनिन का उत्पादन भी बदल जाता है। उनका मानना है कि शायद इसी वजह से नींद आने में खलल पड़ता है।
 
एक अजीब सिद्धांत यह है कि हमारा विकास चंद्रमा की लय के अनुसार हुआ है। इसके अनुसार, पूर्णमासी की रात को शिकारियों से बचने के लिए लोग अधिक सतर्क होकर सोते हैं, जो चंद्रमा की अधिक रोशनी का लाभ उठा सकते हैं। हमारे पूर्वज भी पूर्णमासी की रात में डरते थे, इसलिए हमें आज भी अधिक रोशनी में सोने में मुश्किल का सामना करना पड़ता हैं।
 
हालांकि, प्रोफेसर वाइजमैन इस विकास के सिद्धांत वाली बात से सहमत नहीं हैं। मगर, वह यह मानते हैं कि पूर्णमासी की रात को लोगों की नींद प्रभावित होती है। वह सुझाव देते हैं कि जिन लोगों की नींद पूर्णमासी की रात को प्रभावित होती है, उन्हें सोफे पर सोना चाहिए। प्रोफेसर वाइजमैन ने नाइट स्कूल नाम की किताब में अपने निष्कर्ष लिखे हैं। (एजेंसी)

 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
< >
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
< >
< >
 
< >

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

ईरान ने फिर बंद किया Strait of Hormuz, लेबनान में 254 मौत के बाद भड़का तनाव, समझौता तोड़ने की धमकी

नोएडा हादसा : घेराबंदी के बावजूद गड्ढे में उतरने से हुआ हादसा, पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

UP में योगी सरकार का बड़ा धमाका, GeM पोर्टल से बचाए ₹9,700 करोड़, महिला उद्यमियों की भी चमकी किस्मत

जख्मी खामनेई मोजतबा की अमेरिका-ईरान सीजफायर में क्या रही भूमिका, कैसे पर्दे के पीछे चली हाईलेवल कूटनीति, पढ़िए पूरी कहानी

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम