Dharma Sangrah

गेहू, जौ और प्याज से पता लगाई जाती थी प्रेगनेंसी, इतिहास में दर्ज हैं गर्भावस्था test करने के ये हैरान करने वाले तरीके

WD Feature Desk
सोमवार, 17 फ़रवरी 2025 (17:55 IST)
The history of pregnancy tests in ancient time: आजकल प्रेग्नेंसी टेस्ट किट और आधुनिक तकनीकों के ज़रिए प्रेग्नेंसी का पता लगाना बहुत आसान हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्राचीन काल में प्रेग्नेंसी का पता लगाने के तरीके कितने अनोखे और दिलचस्प थे? इतिहास में ऐसे कई तरीके दर्ज हैं, जिनमें गेहूं, जौ और प्याज जैसी साधारण चीजों का इस्तेमाल किया जाता था। आइए जानते हैं इन हैरान करने वाले तरीकों के बारे में।

प्राचीन मिस्र में गेहूं और जौ से प्रेग्नेंसी टेस्ट
प्राचीन मिस्र में प्रेग्नेंसी का पता लगाने के लिए गेहूं और जौ का इस्तेमाल किया जाता था। यह तरीका लगभग 2500 साल पहले का है। 350 ईसा पूर्व के लगभग जब मिस्र में जब किसी महिला की प्रेग्नेंसी के बारे में पता लगाना होता था तो उसे जौ और गेहूं के बीजों पर यूरीन करने के लिए कहां जाता था। उसे ऐसा कई दिनों तक करना होता था। ऐसा करते हुए अगर कुछ दिनों में बीज अंकुरित हो जाते थे, तो माना जाता था कि महिला प्रेग्नेंट है। माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं के यूरिन में कुछ ऐसे हॉर्मोन होते हैं, जो बीजों को अंकुरित करने में मदद करते हैं। 

लड़का होगा या लड़की, ऐसे लगाते थे पता
प्राचीन मिस्र में न सिर्फ प्रेग्नेंसी का पता लगाया जाता था, बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग भी बताया जाता था। अगर गेहूं के बीज पहले अंकुरित होते थे, तो माना जाता था कि लड़की होगी, और अगर जौ के बीज पहले अंकुरित होते थे, तो माना जाता था कि लड़का होगा।

ALSO READ: शादी से पहले तुजिया जनजाति की दुल्हन को करना होता है ये अजीबोगरीब काम, जानकर उड़ जाएंगे होश
 
प्याज से भी होता था प्रेग्नेंसी टेस्ट
प्राचीन ग्रीक में प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जाता था। इस तरीके के अनुसार, जिस महिला की प्रेगनेंसी चैक करनी होती थी उसे  रात भर अपनी वजाइना में प्याज रखना होता था। यही सुबह महिला के मुंह से प्याज की गंध आती थी, तो माना जाता था कि वह प्रेग्नेंट नहीं है। और अगर सुबह महिला के मुंह से प्याज की गंध नहीं आती थी, तो माना जाता था कि वह प्रेग्नेंट है। इसके पीछे तर्क यह होता था कि जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसका गर्भाशय बंद हो जाता है और इस तरह प्याज की गंध उसके मुंह तक नहीं पहुंच पाती, लेकिन वहीं यदि कोई महिला प्रेग्नेंट नहीं होती थी तो उसका यूटरस खुला रहता था और प्याज की स्मेल इसी के जरिए होते हुए मुंह तक पहुंच जाती थी।

प्राचीन काल में प्रेग्नेंसी का पता लगाने के लिए कई और तरीके भी अपनाए जाते थे। इनमें से कुछ तरीकों में महिलाओं के बालों, आंखों और त्वचा में होने वाले बदलावों को देखकर प्रेग्नेंसी का अनुमान लगाया जाता था।
इनमें से कई तरीके अंधविश्वास पर आधारित थे और उनकी सटीकता की कोई गारंटी नहीं थी। लेकिन ये तरीके बताते हैं कि प्राचीन काल में लोग प्रेग्नेंसी के बारे में कितने उत्सुक थे और इसके लिए कैसे-कैसे तरीके अपनाते थे।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

NCR–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

वडोदरा में SIR के काम के दौरान टीचर की मौत, हार्टअटैक की आशंका, 4 दिन में 4 BLO की मौत

Delhi में ISI का हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 4 गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

WhatsApp का यह Feature, आपके बहुत आएगा काम

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

कर्नाटक कांग्रेस में खींचतान जारी, CM बदलने को लेकर डटे शिवकुमार खेमे के विधायक, क्या बोले खरगे

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी पीड़ितों की फरियाद, DM और SSP को दिए समाधान के निर्देश

अगला लेख