Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Airplane की खिड़कियां क्यों बनाई जाती हैं राउंड और छोटी, जानिए कारण

कौन से थे वो तीन हादसे जिनकी वजह से बदला था आकार

हमें फॉलो करें airplane window

WD Feature Desk

, बुधवार, 25 सितम्बर 2024 (18:41 IST)
airplane window

Why airplane window in round in shape: हवाई जहाज में सफर करने पर विंडो सीट पर बैठने का रोमांच ही अलग होता है। खिड़की से बाहर दूर तक फैले असमान और उड़ते बादलों को देखने का मजा ही अलग होता है। लेकिन ये सच है कि छोटी विंडो होने की वजह से व्यू थोड़ा कम दिखाई देता है। क्या आपके मन में कभी ये सवाल उठता है कि आखिर एयरप्लेन की विंडो का शेप राउंड और साइज छोटा क्यों होता है। आज इस आलेख में हम आपको इसी बारे में जानकारी दे रहे हैं कि किन कारणों की वजह से Airplane की खिड़कियां राउंड और छोटी बनाई जाती  हैं।

क्यों छोटी होती हैं विमान की खिड़कियां
विमान की खिड़कियां प्लेन की संरचना का अहम हिस्सा हैं। अगर इन्हें बड़ा किया जाएगा तो प्लेन की संरचना प्रभावित होगी। बड़ी खिड़कियां विमान की सतह पर हवा के सही फ्लो को बाधित करती हैं, जिसकी वजह से खिंचाव होता है और इसके एफिशिएंसी कम हो जाती है। साथ ही अगर खिड़कियां बड़ी होगी, तो किसी भी बाहरी वस्तु के लगने की वजह से काफी नुकसान हो सकता है।

पहले चौकोर हुआ करती थीं विमान की खिड़कियांहवाई जहाज की खिड़की राउंड बनाने के पीछे ये है वजह

कहा जाता है कि 1950 के दशक तक विमान की खिड़की का आकर चौकोर हुआ करता था, लेकिन 1953 और 1954 के बीच तीन दुर्घटनाओं का कारण चौकोर खिड़की का साइज बदल कर गोल कर दिया गया। दरअसल, हवाई जहाज की खिड़कियों को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए गोलाकार दिया जाता है। गोलाकार खिड़की पर दबाव फैलाने में मदद करता है, जिससे इसके टूटने की संभावना कम हो जाती है।

यह विशेष रूप से तब महत्वपूर्ण होता है, जब विमान ऊंची उड़ान भर रहा हो। ऐसे में अंदर का दबाव बाहर के दबाव से बहुत अलग होता है। चौकोर खिड़कियां और उनके नुकीले किनारे पर दबाव बनता है और इससे कांच टूट जाता है और विमान की बॉडी को नुकसान होता है, जैसा कि 1953 और 1954 के हादसों में हुआ।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

AI spam detection : फर्जी कॉल और मैसेज रोकने के लिए Airtel ने उठाया बड़ा कदम, पहली बार लॉन्च हुआ यह फीचर