Hanuman Chalisa

विश्व की पहली गर्म खून वाली मछली

Webdunia
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने विश्व की पहली ऐसी मछली को खोज निकाला है जिसका सारा खून गर्म है। यह एक मूनफिश है और इसका आकार कार के एक टायर जितना है। यह मछली अपने गलफड़ों को हिलाकर ऊष्मा पैदा कर करती है।
ओपाह या मूनफिश अन्य स्तनधारियों और पक्षियों की तरह गर्म खून का संचार पूरे शरीर में करती है,  इससे इसे महासागरों की गहराइयों में मौजूद ठंड में लाभ मिल जाता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि चांदी के रंग की यह मछली विश्वभर के महासागरों में पाई जाती है और यह इन  जलस्रोतों के सैकड़ों फुट नीचे मौजूद ठंडे एवं अंधकारपूर्ण जल में रहती हैं। यह पानी में अपने बड़े-बड़े लाल गलफड़ों को तेजी से इस तरह फड़फड़ाती हैं, मानो वे पंख हों।
 
इतनी ठंडी गहराइयों में रहने वाली मछली सामान्यत: धीमी और सुस्त होती है। वह अपने शिकार के  पीछे जाने के बजाय उस पर घात लगाकर हमला करती है और अपनी ऊर्जा बचाती है। लेकिन ओपाह के बारे में यूएस नेशनल ओशिएनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के वैज्ञानिकों ने  पाया है कि इसके द्वारा अपने गलफड़ों को लगातार फड़फड़ाने से इसका शरीर गर्म हो जाता है, इस  चयापचय, चाल एवं प्रतिक्रिया में लगने वाले समय में गतिशीलता आती है।
 
'साइंस' नामक जर्नल में छपे इस शोधपत्र के प्रमुख लेखक और एनओएए फिशरीज के कैलीफोर्निया स्थित  साउथवेस्ट फिशरीज साइंस सेंटर के निकोलस वेगनर ने कहा कि गर्म खून इस मछली को शानदार  प्रदर्शन करने वाली शिकारी बना देता है, जो कि तेज तैर सकती है, तीव्रता के साथ प्रतिक्रिया देती है और  ज्यादा स्पष्ट देखती है।
 
उन्होंने कहा कि इस खोज से पहले मुझे लगता था कि ठंडे पर्यावरण में पाई जाने वाली अन्य मछलियों  की तरह यह भी धीमी गति वाली मछली है। उन्होंने कहा कि लेकिन चूंकि यह अपने शरीर को गर्म कर सकती है इसलिए यह एक सक्रिय शिकारी  साबित होती है, जो कि स्किवड जैसे फुर्तीले शिकार को भी पकड़ लेती है और लंबी दूरी तक जा सकती  है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

'चाबी' लेबनान के पास, ईरान के बयान से खटाई में पड़ सकती है Islamabad talks

भारत सुपर पॉवर नहीं, कनेक्टर पॉवर है, आखिर क्या हैं इसके मायने

What is zombie drug : आखिर क्या है भारत में जॉम्बी वायरस का सच, युवाओं के वायरल वीडियोज से मचा हड़कंप

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बीच 1600 करोड़ का अमेरिकी 'सुपर-ड्रोन' लापता, क्या है कोड 7700 का रहस्य

Strait Of Hormuz पर जहाजों से 20 लाख डॉलर की वसूली, क्या भारत भी दे रहा टोल, आगे क्या है ईरान का प्लान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पाकिस्तान पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल, 2 चरणों में होगी शांति वार्ता

पाकिस्तान में US-ईरान वार्ता, आर्टेमिस II की वापसी, 11 अप्रैल की बड़ी खबरें

योगी सरकार में 1098 बनी बच्चों की ‘जीवन रेखा’: 26 हजार शिकायतों का समाधान, हजारों बच्चों को परिवार से मिलाया

आर्टेमिस II मिशन सफल : 10 दिन बाद सुरक्षित लौटे 4 अंतरिक्ष यात्री, प्रशांत महासागर में सफल लैंडिंग

अमेरिकी युद्धपोतों को हथियारों से लैस किया जा रहा, ईरान के पास कोई विकल्प नहीं, बातचीत से पहले ट्रंप की चेतावनी