Hanuman Chalisa

चीन के ये 3 खतरनाक रास्ते दुनिया में हैं सबसे डरावनें

Webdunia
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (17:14 IST)
photo source Social media
भारत में भी कई ऐसे खतरनाक रास्ते हैं जिन पर से गुजरना मतलब मौत को मात देकर लौटा आना है। ऐसे खतरनाक रास्ते हैं कि जहां हर वक्त मौत का साया मंडराता रहता है। वाहन चालक का ध्यान जरा भी चूका तो समझो निश्चित ही चालक सहित सभी सवारी मौत के मुंह में चली जाएगी। हालांकि कुछ रास्ते से ऐसे हैं जहां से सिर्फ बाइक ही गुजरती है लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं चीन के ऐसे तीन रास्ते जहां से एक बार में एक ही आदमी गुजर सकता है और 99 प्रतिशत उसके मरने के चांस होते हैं। यही कारण है कि इन खतरनाक और डरावने रास्तों पर चलना तो दूर देखने मात्र से ही लोगों की रूह कांप जाती है।
 
 
1. हुशान क्लिफसाइड रोड़ : इसे रोड़ कहना उचित नहीं होगा यह पगडंडी है जो हुशान की उत्तरी चोटी पर लगभग 1614 मीटर की ऊंचाई पर बनी है। इसे 'हुआ शान यु' कहते हैं। हुशान क्लिफसाइड पाथ हुशान यलो नदी के बेसिन के पास ऑरडॉस लूप सेक्शन के साउथवेस्ट में शानक्सी प्रांत के क्विनलिंग माउंटेंन्स के पूर्वी छोर पर स्थित है। यहां दो पैदल मार्ग है। यहां बहुत से पर्यटक आते हैं। सरकार ने यहां सुरक्षा के इंतजाम किए हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां हर साल कम से कम 10 लोग मौत के मुंह में चले जाते हैं।
 
2. युएयांग का नया रास्ता : चीन के हुनान प्रांत के युएयांग में चीन की स्पाइडरमैन की अमेजिंग आर्मी ने अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर 300 मीटर की ऊंचाई पर ये रास्ता बनाया है। 
 
3. क्लिफ पाथ, चीन : पश्चिमी चीन के गुलुकान गांव के बच्चे एक स्कूल में पढ़ने के लिए इस खतरनाक रास्ते से होकर गुजरते हैं। यह 5000 फीट लंबा रास्ता चट्टान पर बना है, जिसे 'क्लिफ पाथ' के नाम से जाना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, कहा आपकी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश

इंदौर समेत पूरे MP में साइबर ठगों का नया जाल, एक गलती पड़ सकती है भारी, ओटीपी फ्रॉड अलर्ट फीचर लॉन्च

22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जयपुर-कोलकाता में बाढ़ जैसे हालात

इंदौर में लॉ, इंजीनियरिंग स्‍टूडेंट और एमपी ऑनलाइन संचालक ने की आत्‍महत्‍या, लोन और डिप्रेशन बनी वजह

अगला लेख