Interim Budget : भारतीय कंपनियों को भरोसा, हासिल करेंगे 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (23:26 IST)
Statement of Indian companies regarding economy : भारतीय कंपनियों को 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने का भरोसा है। डेलॉयट टच तोहमात्सू इंडिया एलएलपी के बजट से पहले किए गए एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।
 
भारतीय उद्योग जगत ने कहा कि बुनियादी ढांचे में निवेश, अतिरिक्त सुधार और उन्नत प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए केंद्र सरकार से मिल रहे समर्थन के बल पर उन्हें यह भरोसा है। डेलॉयट ने बयान में कहा कि कारोबारी हस्तियों को अगले वित्त वर्ष में मजबूत आर्थिक वृद्धि की उम्मीद है और लगभग 50 प्रतिशत को भरोसा है कि देश वित्त वर्ष 2024-25 में 6.5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज करेगा।
ALSO READ: बजट में विनिर्माण और शोध को प्रोत्साहन देने की जरूरत : निर्यातक संगठन
उद्योग में क्षेत्रवार बात करें तो ऑटोमोटिव (50 प्रतिशत), उपभोक्ता और खुदरा (66 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी, मीडिया और दूरसंचार (47 प्रतिशत) और ऊर्जा, संसाधन और औद्योगिक क्षेत्र (44 प्रतिशत) को उच्च वृद्धि की उम्मीद है।
ALSO READ: Interim Budget : उद्योग जगत को भरोसा, आर्थिक वृद्धि को गति देने वाला होगा बजट
सर्वेक्षण में भारतीय उद्योग जगत ने कहा कि सरकारी पहल, व्यापार सहयोग में वृद्धि, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी, और औद्योगिक उत्पादन बढ़ाने की नीतियों के चलते वृद्धि की गति बढ़ेगी। इसके अलावा उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएं बदलने और दूसरी श्रेणी के शहरों में मांग मजबूत होने से भी उद्योग जगत आशावादी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

सभी देखें

नवीनतम

बरसात में घर में घुस आते हैं उड़ने वाले कीड़े तो करें ये 4 आसान उपाय

बंगाल STF ने चेन्नई से संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

CSIR NET और UGC NET परीक्षा की नई तारीखों का हुआ ऐेलान, जानिए कब होगी Exam

यौन उत्पीड़न मामला : येदियुरप्पा ने पीड़िता और उसकी मां को चुप रहने के पैसे दिए, CID ने दाखिल की चार्जशीट

बिहार में ये क्‍या हो रहा, 1 और पुल ढहा, 1 सप्‍ताह में 5वीं घटना

अगला लेख
More