गुरुद्वारा में हमलावर ने खुद को मारी थी गोली

Webdunia
गुरुवार, 9 अगस्त 2012 (10:30 IST)
अमेरिका में विस्कोंसिन के ओट क्रीक में स्थित एक सिख गुरुद्वारा पर गत रविवार को हमला करने वाले व्यक्ति ने पुलिस की गोलीबारी में घायल होने के बाद खुद ही सिर में गोली मार ली थी।

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई के मुताबिक 40 वर्षीय हमलावर वेड पेज के पेट में एक पुलिस अधिकारी की चलाई हुई गोली लगी थी। बुरी तरह घायल होने के बाद पेज ने खुद ही अपने सिर में गोली मार ली थी। इसी वजह से उसकी मौत हुई।

इस संवेदनशील मामले की पड़ताल कर रहीं एफबीआई की स्पेशल एजेंट टेरेसा कार्लसन ने बताया कि पूर्व सैनिक पेज ने खुद को गोली मारी थी, लेकिन उसके पहले वह पेट में गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया था। हालांकि अभी तक इस हमले का मकसद नहीं पता चल पाया है।

गौरतलब है कि गत रविवार को ओट क्रीक कस्बे में सिख समुदाय के प्रार्थना स्थल पर पेज ने अचानक हमला कर दिया था। नाइन एमएम हैंडगन से की गई गोलीबारी में 6 लोग मारे गए थे, जबकि 4 अन्य घायल हो गए थे। इस हमले को अमेरिकी प्रशासन घरेलू आतंकवाद का हिस्सा मानते हुए इसकी जांच कर रहा है।

अमेरिका में सिख समुदाय के बढ़ते प्रभाव और राष्ट्रपति चुनाव में उनकी अहम भूमिका को देखते हुए प्रशासन खासी सख्ती बरत रहा है। इस सिलसिले में पेज की पूर्व प्रेमिका मिस्टी कुक को गिरफ्तार भी किया गया है। उस पर गैरकानूनी हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा करीब 100 लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया