दिल के हाथों जिंदगी हार गए जैक्सन

Webdunia
अपने दिलकश संगीत और नृत्य शैली से दुनियाभर में कर ोड़ो ं दिलों की धड़कन बने पॉप संगीत के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन नियति के खेल में एक ऐसे समय दुनिया को अचानक अलविदा कह गए जब कुछ सप्ताह बाद ही दिस इज राइट के जरिये वे बहुप् रत ीक्षित वापसी करने जा रहे थे। जैक्सन 50 वर्ष के थे।

अपने लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले जैक्सन अपने दिल के हाथों ही जिंदगी की बाजी हार गए। उनका निधन कल दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। बहरहाल उनकी मौत किन परिस्थितियों के चलते हुई इसकी असली वजहें शव परीक्षण के बाद ही मालूम हो सकेंगी।

अपने प्रशंसकों के बीच किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर जैक्सन को मीडिया उनकी एक अलग जीवनशैली, सेक्स स्कैंडलों और कई प्लास्टिक सर्जरियों के कारण अकसर व्हैको जैको नाम से भी पुकारता था।

तीन दशक लंबे अपने करियर में 13 ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके जैक्सन गुरुवार रात लॉस एंजिल्स स्थित अपने निवास बेल एयर मेंर्शन में अचेत हो गए। गायक को बेहोशी से वापस लाने में दमकल विभाग का अर्ध चिकित्सकीय दल नाकाम रहा। फिर उन्हें रोनाल्ड रीगन यूसीएलए चिकित्सा केंद्र ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

वर्ष 1997 में जैक्सन ने पेशे से नर्स 37 वर्षीय डेबी रोवे से शादी की। उनसे वे अपनी प्लास्टिक सर्जरी कराने के दौरान मिले थे। इनसे उनके दो पुत्र प्रिंस माइकल तथा पेरिस माइकल कैथरीन हैं। डेबी से भी 1999 में उनका तलाक हो गया। जैक्सन के एक अज्ञात महिला से भी रिश्ते रहे, जिनसे उनके तीसरे पुत्र प्रिंस माइकल द्वितीय का जन्म हुआ।

एक बच्चे से यौन दुराचार के मामले में 2005 में बरी होने के बाद जैक्सन एकांतप्रिय हो गए। वे संगीत समारोहों की तैयारी कर रहे थे, जिसका उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था।

बिगड़ती सेहत, त्वचा कैंसर होने तथा एक फेफड़े के काम करना बंद कर देने की खबरों के बीच जैक्सन लंदन के 02 एरेना से 13 जुलाई से शुरू होने वाले 50 दिन के दौरे के लिए काफी मेहनत कर रहे थे।

लंदन में अगर वह प्रस्तुति देते तो यह उनकी एक दशक के एकांतवास के बाद संगीत जगत में पहली वापसी होती। अकसर विवादों में रहने वाले इस गायक की अचानक हुई मौत से पॉप संगीत की संस्कृति में एक युग की समाप्ति हो गई है। दुनियाभर में उनके लाखों प्रशंसक अपने सितारे की मौत से स्तब्ध हैं।

उनतीस अगस्त 1958 को इंडियाना के गैरी में जन्मे जैक्सन एक जाने-माने संगीत परिवार के नौवें पुत्र थे। उन्होंने मात्र 11 साल की उम्र में दी जैक्सन फाइव के सदस्य के रूप में पेशेवर संगीत की दुनिया में कदम रखा।

वर्ष 1971 में उन्होंने अलग से अपना संगीत करियर शुरू किया। अपनी नृत्य अदायगी के चलते मून वॉर्कर कहे जाने वाले जैक्सन अस्सी के दशक में पॉप संगीत जगत में छाए थे।

वे उन चुनिंदा फनकारों में शामिल रहे जिन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में दो बार चुना गया। उनकी अन्य उपलब्धियों में गिनीज विश्व रिकॉर् ड, 13 ग्रैमी पुरस्कार और दुनियाभर में अपने एलबमों की 75 करोड़ से अधिक की बिक्री शामिल है। इनमें फॉर एवर माइकल ऑफ दि वर ल, थ्रिल र, डेंजरर्स और एचआई स्टोरी शामिल हैं।

जैक्सन का एलबम थ्रिलर अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री करने वाला रहा। इसकी 4.1 करोड़ से अधिक प्रतियाँ बिकीं।

LAC पर बलों की तैनाती असामान्य, सुरक्षा की अनदेखी नही, चीन के साथ सीमा विवाद पर जयशंकर

राहुल गांधी की डिबेट की चुनौती को BJP ने स्वीकारा, इस नेता का दिया नाम

चुनाव में BJP का समर्थन करेंगे बाहुबली धनंजय सिंह, जौनपुर से BSP ने काट दिया था पत्नी का टिकट

Lok Sabha election 2024 : PM मोदी या राहुल गांधी, दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर, जानिए संपत्ति

PM मोदी के सामने चुनाव लड़ने के लिए देशभर से आ रहे हैं लोग, श्याम रंगीला को नहीं मिला नामांकन

चुनाव आयोग प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर काम कर रहा : ममता बनर्जी

स्वाति मालीवाल के मामले को लेकर AAP नेता के बगावती तेवर, कहा- है महिला विंग

तेजस्वी घबराहट में आधारहीन बयान दे रहे हैं : गिरिराज सिंह

LG ने भारत में लॉन्च किए AI सपोर्ट वाले Smart TV, कमाल फीचर्स, जानिए क्या है कीमत

राजस्थान खदान हादसा : 1500 फुट गहराई में फंसे 14 लोगों को बचाया, एक की मौत