नासा को दिखा ब्लैक होल का दिलचस्प नजारा

Webdunia
FILE
कैलीफोर्निया। ब्रह्मांड के अबूझ रहस्यों का पता लगाने में जुटी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) ने तारों और आकाशगंगाओं को लील जाने वाले एक श्याम विवर (ब्लैक होल) की अब तक की सबसे नजदीक तस्वीरें खींची हैं। नासा के लिए यह काम उसकी परमाणु स्पेक्ट्रोस्कोपिक दूरबीन 'नूस्टार' ने किया है।

दूरबीन ने ब्लैक होल के केंद्र 'कोरोना' की यह तस्वीर ऐसे समय उतारी है जब उसमें से किसी तारे को लीलने के दौरान तेज रोशनी छिटक रही थी। ब्लैक होल के केंद्र की इतनी स्पष्ट तस्वीर पहले कभी नहीं ली गई।

वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके जरिए ब्लैक होल की संरचना तथा समय और तारों को लीलने की उसकी क्षमता के साथ महान वैज्ञानिक आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत को समझने में काफी मदद मिलेगी।

नासा की दूरबीन ने जिस ब्लैक होल की तस्वीर ली है उसे 'मर्केरियन 335' नाम दिया गया है। यह पृथ्वी से 32 करोड़ 40 लाख प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।

ऐसा माना जाता है कि तारों का अंत इन श्याम विवरों में ही होता है। इनके केंद्र की गुरुत्वाकर्षण शक्ति इतनी जबरदस्त होती है कि ये सूर्य और उससे बड़े तारों को भी लील जाते हैं। (वार्ता)
Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

बंगाल में 4 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, BJP ने की उम्मीदवारों की घोषणा

IIT के AI ने Google और OpenAI को पछाड़ा, 7 मिनट में हल किए UPSC Prelims 2024 के 100 सवाल

प्रेमी युगल का दु:खद अंत, प्रेमिका को गोली मारकर प्रेमी ने किया सुसाइड!

शिवराज सिंह को झारखंड का जिम्मा, BJP ने 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी किए नियुक्त

लोक कला संस्कृति के प्रसार में मालवा उत्सव का विशेष महत्व : डॉ. मोहन यादव