परवेज मुशर्रफ 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

Webdunia
शनिवार, 20 अप्रैल 2013 (19:31 IST)
FILE
इस्लामाबाद। देशद्रोह के आरोप में मुकदमे के खतरे का सामना कर रहे पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को शनिवार को एक आतंकवाद निरोधक अदालत ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया, लेकिन जेल भेजे जाने की बजाय उन्हें उनके फार्म हाउस में हिरासत में रखा जाएगा, जिसे ‘उप कारागार’ घोषित किया गया है।

पुलिस मुख्यालय में एक रात हिरासत में बिताने के बाद 69 वर्षीय मुशर्रफ को आतंकवाद निरोधक अदालत के न्यायाधीश कौसर अब्बास जैदी के समक्ष पेश किया गया। वहां का दृश्य काफी शोर-शराबे वाला था। पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ वकील नारेबाजी कर रहे थे।

मुशर्रफ अपने एसयूवी वाहन से उतरकर अदालत में पहुंचे। उन्हें उनके अंगरक्षकों और दर्जनों सुरक्षाकर्मियों ने घेर रखा था। अदालत तक जाते समय मुशर्रफ के चेहरे पर कोई भाव नहीं थे।

अदालत कक्ष में प्रवेश करने से पहले उन्होंने हाथ हिलाकर अपने समर्थकों का अभिवादन किया। उनके करीब किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी। अदालत से रवाना होते समय उन्होंने एक बार फिर अपने समर्थकों का अभिवादन किया। न्यायाधीश ने उन्हें चार मई तक के लिए न्ययिक हिरासत में भेज दिया। (भाषा)
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या