ब्रिटेन में 2034 तक 90 हजार शतायु

Webdunia
शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2010 (22:50 IST)
ब्रिटिश सरकार की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2034 तक देश में 100 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की संख्या बढ़कर 90 हजार से अधिक हो जाएगी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के अनुसार ब्रिटेन की जनसंख्या में वृद्धों की संख्या बढ़ रही है और इसमें 100 वर्ष की आयु वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है।

‘द टेलीग्राम’ में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1981 के बाद से देश में शतायु लोगों की संख्या में चौगुनी वृद्धि हुई है और यह दो हजार 600 से बढ़कर 11 हजार 600 हो गई है। यदि जनसंख्या में वृद्धों की संख्या इसी दर से बढ़ती रही तो शतायु लोगों की संख्या वर्ष 2034 तक बढ़कर 87 हजार 900 हो जाएगी।

हालाँकि वृद्धों की संख्या में वृद्धि कुछ लोगों के लिए खुशी की बात हो सकती है, लेकिन यह देश में स्वास्थ्य और पेंशन संबंधी पेशेवरों के लिए सिरदर्द बन गई है। (भाषा)
Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

48 घंटे में मौत, Corona Virus के बाद जानलेवा बै‍क्टीरिया से हड़कंप, जानिए कैसे बचें

लोकसभा चुनाव को लेकर DMK का दावा, PM मोदी ने नम आंखों से कहा था- NDA एक भी सीट नहीं जीत सका

IIT खड़गपुर की छात्रा का शव छात्रावास में फंदे से लटका मिला

भोपाल की बच गई हरियाली, 29 हजार पेड़ काटकर मंत्री-विधायकों के बंगले बनाने की योजना रद्द

बंगाल में 4 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, BJP ने की उम्मीदवारों की घोषणा