भारत-चीन सांस्कृतिक संपर्कों पर पहला विश्वकोश

Webdunia
सोमवार, 30 जून 2014 (17:18 IST)
FILE
बीजिंग। भारत और चीन ने अपने प्राचीन सांस्कृतिक संपर्कों पर आधारित पहला विश्वकोश सोमवार को जारी किया जिसमें चीनी विद्वान ह्वेन सांग की 7वीं सदी की भारत यात्रा से शुरुआत करके 2,000 वर्षों से अधिक के इतिहास पर प्रकाश डाला गया है।

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और उनके चीनी समकक्ष ली युआनचाओ द्विपक्षीय बैठक के दौरान इस विश्वकोश के 2 संस्करणों को जारी किया। इस विश्वकोश को दोनों देशों के विद्वानों ने तैयार किया है।

अंसारी का 5 दिवसीय दौरा सोमवार को संपन्न हो गया। साल 2010 में चीन के तत्कालीन प्रधानमंत्री वेन च्याबो के भारत दौरे के समय सांस्कृतिक संपर्कों पर विश्वकोश का विचार आया था। इस विश्वकोश में व्यापार एवं राजनयिक संबंधों पर भी रोशनी डाली गई है।

इस पुस्तक की शुरुआत भारत-चीन की सदियों पुरानी सभ्यताओं के संपर्क से होती है। इसकी शुरुआत चीनी विद्वान ह्वेन सांग की यात्रा से हुई है। सांग 7वीं सदी में भारत से बौद्ध धर्मग्रंथों को लेने पहुंचे थे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत-चीन संबंधों में काफी विस्तार हुआ है तथा खासकर बीते एक दशक में इसमें काफी इजाफा हुआ है। भारत और चीन अपने लोगों के बीच संपर्क तथा दूसरे कई मुद्दों पर सहयोग को काफी महत्व देते हैं। (भाषा)
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP