म्यांमार में भूंकप से 1644 की मौत, चारों ओर तबाही का मंजर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 29 मार्च 2025 (21:56 IST)
म्यांमार में शुक्रवार को आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 1644 तक पहुंच गई है। म्यांमार में सत्तारूढ़ जुंटा सेना ने शनिवार शाम को सरकारी टेलीविजन पर 1,644 मौतों की पुष्टि की है। सरकार ने दोपहर में 1002 मौतों की जानकारी दी थी, कुछ घंटे बाद ही मरने वालों की संख्या 1,644 होने के बारे में बताया गया है। 3,408 लोग धरती के इस भयानक कंपन में घायल हुए हैं। म्यांमार में चारों तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। 
 
खंडहर में बदल गईं इमारतें
रिक्टर पैमाने पर 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से म्यांमार में कई ऊंची इमारतें ध्वस्त हो गईं और सड़कों में चौड़ी दरारें पड़ गईं। कल दोपहर म्यांमार और थाईलैड में आए भूकंप के झटके भारत, चीन, बंगलादेश और लाओस सहित 5  देशों में महसूस किए गए। म्यांमार का मांडले शहर भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस शहर की आबादी 17 लाख है। इस शहर में कई इमारतें खंडहर में बदल गई हैं। 
ALSO READ: म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग
राहत के इंतजार में लाखों लोग 
शहर में बड़ी संख्या में लोग भूकंप से प्रभावित हैं और बचाव कर्मियों की भी कमी है। बड़ी संख्या में लोग राहत के लिए इंतजार कर रहे हैं। सड़कों पर दरारें पड़ने से ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित है। राजधानी के पास बसों और ट्रकों की लंबी कतार लगी है। म्यांमार की जुंटा सरकार के प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग ने अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार लगाई है। यह म्यांमार के लिए सामान्य कदम नहीं है क्योंकि पिछली सरकारें प्राकृतिक आपदाओं के बाद भी विदेशी मदद लेने से बचती रही हैं।  Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख