अमेरिका में विमान दुर्घटना में 1 की मौत, 9 लापता

Webdunia
सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (12:14 IST)
लैंगली (अमेरिका)। अमेरिका के वॉशिंगटन में रविवार को एक फ्लोट विमान के पुगेट साउंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 9 लोग लापता हैं। अमेरिकी तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी। तटरक्षक बल ने रविवार दोपहर ट्वीट करके बताया कि विमान सैन जुआन द्वीप के लोकप्रिय पर्यटन स्थल 'फ्राइडे हार्बर' से रेंटॉन, वॉशिंगटन के लिए उड़ान भर रहा था।
 
दुर्घटना की सूचना रविवार को स्थानीय समयानुसार दिन में करीब 3 बजकर 11 मिनट पर मिली। दुर्घटना सिएटल के उत्तर-पश्चिम में लगभग 64 किलोमीटर की दूरी पर म्यूटिनी बे में हुई। तटरक्षक बल ने कहा कि एक शव बरामद कर लिया गया है और 9 लोग लापता हैं।
 
तटरक्षक बल ने कहा कि क्षेत्र बचावकर्मियों, पुलिसकर्मियों के अलावा 4 तटरक्षक जहाज, एक बचाव हेलीकॉप्टर और एक विमान खोज अभियान में शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना का कारण ज्ञात नहीं है। 'सिएटल टाइम्स' की खबर के अनुसार राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने बताया कि विमान 'डे हैविलैंड कनाडा डीएचसी-3 टर्बाइन ओटर' एकल इंजन वाला विमान था।
 
फ्लोट विमान में पोंटून होते हैं जिनकी वजह से ये विमान पानी में उतर सकते हैं। पुगेट साउंड के आसपास फ्लेाट विमान एक आम दृश्य है, जो प्रशांत महासागर का एक प्रवेश द्वार है। सिएटल क्षेत्र और सैन जुआन द्वीप समूह के बीच कई दैनिक उड़ानें आती-जाती हैं। सिएटल के उत्तर-पश्चिम में यह एक सुंदर द्वीप समूह है, जो दुनियाभर से पर्यटकों को आकर्षित करता है।
 
रेंटन में अधिकारियों ने कहा कि विमान रविवार को जिस जगह से उड़ान भरने वाला था, वह सिएटल से लगभग 16 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में वॉशिंगटन झील के दक्षिणी सिरे पर है।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Nestle के CMD नारायणन बोले- Maggi मामले से सबक लिया, कंपनी में बदलाव के लिए अच्छा समय

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

Premanand Ji Maharaj Controversy: प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड के अग्निवीरों की ‘टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स’ में होगी तैनाती

शरद पवार के पोते रोहित का दावा, महाराष्ट्र के मंत्री ने विधान परिषद में 18-22 मिनट तक रमी खेला

अगला लेख