खौफनाक : क्लास में टॉप आता था बेटी का क्लासमेट, मां बनकर महिला ने जहर देकर मार डाला

Webdunia
सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (12:02 IST)
पुदुचेरी में एक महिला ने बच्ची के साथ पढ़ने वाले छात्र को महज इसलिए जहर देकर मार दिया, क्योंकि वह हमेशा टॉप करता था और उसकी बेटी पीछे रह जाती थी। इसी बात से महिला चिढ़ती थी और जलन के मारे ऐसी वारदात को अंजाम दे डाला। मां बनकर महिला ने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

मामला पुदुचेरी का है, जहां प्रतिस्पर्धा का खौफनाक केस सामने आया है, जहां एक छात्रा की मां ने बच्ची के क्लासमेट को जहर देकर मार डाला। महिला इस बात से चिढ़ती थी कि वह लड़का हमेशा अकादमिक और एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों में टॉप करता था। लेकिन उसकी बेटी पीछे रह जाती थी। दोनों बच्चे 8वीं क्लास में साथ में पढ़ते थे। महिला शुक्रवार को बच्चों के स्कूल पहुंची थी और एक वॉचमैन से कहा कि वह मणिकंदन की मां हैं। महिला ने वॉचमैन को दो बोतल सॉफ्ट ड्रिंक्स देते हुए कहा कि इसे मेरे बेटे को दे देना। कल्चरल इवेंट में शामिल होने के बाद वॉचमैन ने वे बोतलें मणिकंदन को दे दी थीं। 
 
छात्र ने यह सोचते हुए उन ड्रिंक्स को पी लिया था कि उन्हें उनकी मां ने भेजा है। लेकिन घर पहुंचते ही उसे उल्टियां होने लग गईं। इसके बाद बच्चे के माता-पिता उसे अस्पताल ले गए और इलाज के बाद घर ले जाया गया। लेकिन शनिवार को वह फिर से बीमार पड़ गया और रात में उसे सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। लेकिन मौत से पहले मणिकंदन ने मां को बताया था कि उसने वह सॉफ्ट ड्रिंक्स पी थी, जो वह वॉचमैन को दे आई थी। इस पर मां को लगा कि कुछ गड़बड़ी हुई और फिर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।
 
एसएसपी लोकेश्वर ने बताया कि पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और पता चला कि सग्यारानी ने ही यह ड्रिंक्स दी थी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पुलिस ने बताया कि महिला ने सॉफ्ट ड्रिंक्स में कुछ ऐसा मिला दिया था, जिससे छात्र को डायरिया की शिकायत हो गई और वह लगातार उल्टियां करने लगा गया। इस मामले का खुलासा हुआ तो लोग हैरान रह गए कि आखिर एक महिला महज स्कूल की प्रतिस्पर्धा के चलते कैसे किसी बच्चे की जान ले सकती है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख