10 साल की लड़की के रेप के बाद ऑनर किलिंग का खतरा

Webdunia
सोमवार, 21 जुलाई 2014 (15:52 IST)
FILE
काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान में बलात्कार पीड़ित एक 10 वर्षीय बच्ची पर ऑनर किलिंग का खतरा मंडरा रहा है। बीते 1 मई को कुंदूज शहर में 45 वर्षीय कथित मौलाना ने बच्ची का रेप किया था। अब बच्ची के परिजन उसकी ऑनर किलिंग करना चाहते हैं।

मानवाधिकार संस्था 'वुमन फॉर अफगान वुमन' की प्रमुख डॉक्टर हसीना सरवारी कई बार बच्ची की जान को खतरे का अंदेशा जता चुकी हैं घटना के बाद से बच्ची की देख-रेख हसीना सरवारी कर रही हैं। पिछले दिनों एक आतंकी संगठन के कमांडर ने जान से मारने और बच्ची को उसके परिजन को लौटाने की धमकी दी थी। जान के खतरे को देखते हुए डॉक्टर हसीना सरवारी अब अफगानिस्तान छोड़ना चाहती हैं।

इस घटना के बाद से अधिकतर कट्टरपंथी संगठनों और लोगों का ध्यान आरोपी के बजाय महिला कार्यकर्ताओं और शेल्टर होम्स पर केंद्रित हो गया है। गौरतलब है कि 'वुमन फॉर अफगान वुमन' के अफगानिस्तान में सात शेल्टर्स हैं, जो अमेरिकी मदद से चलाए जा रहे हैं। इन्हें अमेरिकी सरकार व प्राइवेट डोनेटर्स की मदद से चलाया जा रहा है।

क्या थी पूरी घटना? पढ़िए अगले पन्ने पर...


1 मई को कुंदूज शहर के 45 वर्षीय मौलाना अमीनुल्लाह ने क्लासरूम में 10 वर्षीय बच्ची का रेप किया था। लड़की पढ़ने के लिए मौलाना के पास आती थी। घटना के बाद आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया। मौलाना का दावा था कि बच्ची की उम्र 17 साल है और उसकी सहमति के बाद ही उससे संबंध स्थापित किए। जबकि लड़की के परिजन के अनुसार बच्ची की उम्र 10 साल है। (एजेंसी)

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?