बॉडी आर्मर पहने सुपर मार्केट में घुसा, गोलीबारी में 10 की मौत

Webdunia
रविवार, 15 मई 2022 (07:43 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के बफेलो स्थित एक सुपरमार्केट में शनिवार को गोलीबारी में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं।
 
स्थानीय समाचार एजेंसी बफेलो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। एजेंसी ने पुलिस के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि बॉडी आर्मर पहने एक व्यक्ति दोपहर 2:30 के बाद एक टॉप फ्रेंडली मार्केट में घुसा और गोलीबारी शुरू कर दी। इसके कारण एक पुलिस अधिकारी सहित 10 लोग मारे गए और तीन घायल हो गए।
 
खबरों के मुताबिक, हमलावर ने टॉप्स फ्रेंडली मार्केट में ज्यादातर अश्वेत खरीदारों और कर्मचारियों को निशाना बनाया। कम से कम दो मिनट तक उसने स्ट्रीमिंग मंच ‘ट्विच’ पर गोलीबारी का प्रसारण किया। हालांकि, इस मंच ने तुरंत ही उसका प्रसारण रोक दिया।
 
पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने से पहले हमलावर ने 11 अश्वेत और दो श्वेत लोगों को गोली मारी। बाद में वह एक न्यायाधीश के समक्ष पेश हुआ और उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
 
गवर्नर कैथी होचुल ने कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि यह शख्स, यह श्वेत वर्चस्ववादी, जिसने एक निर्दोष समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध को अंजाम दिया है, वह अपनी बाकी की पूरी जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे काटेगा।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम, शेयर बाजार में भारी गिरावट

Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी, IMD का अनेक राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ट्रंप टैरिफ से दुनिया में हड़कंप, किस देश पर लगा कितना टैक्स?

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

अगला लेख