पाकिस्तान में मुफ्त राशन वितरण के दौरान भगदड़, 11 मरे

Webdunia
शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (23:04 IST)
कराची। पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची स्थित एक रमजान खाद्यान्न वितरण केंद्र पर मची भगदड़ में बच्चों और महिलाओं सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ की घटना तब हुई, जब खाना बांटने के समय कुछ लोगों ने अनजाने में बिजली के तार पर पैर रख दिया, जिसके बाद लोग एक दूसरे को धक्का देकर भागने लगे और इस दौरान कुछ लोग नजदीकी नाले में गिर गए। महिलाओं और बच्चों सहित 11 लोग भगदड़ में मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमीरुल्ला ने बताया कि शुरुआत में बिजली के तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और भगदड़ मच गई। उन्होंने बताया कि भीड़ की वजह से नाले की दीवार ढह गई और उसमें दो बच्चे व दो महिलाएं गिर गईं।
 
कराची की घटना के बाद पाकिस्तान में खाद्यान्न वितरण केंद्रों पर मची भगदड़ में मारे गए लोगों की संख्या कम से कम 22 हो गई है। गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले सप्ताह मुफ्त खाद्यान्न वितरण की योजना शुरू की थी। (भाषा/फोटो : सोशल मीडिया)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख