स्पेन में 11 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म

Webdunia
शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018 (16:42 IST)
मैड्रिड। स्पेन में एक 11 वर्षीय बच्ची के एक बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। 
 
पुलिस की जांच में सामने आया है कि बच्ची अपने 14 वर्षीय भाई से गर्भवती हुई थी। दक्षिण पूर्वी स्पेन के म्यूरिका शहर के एक अस्पताल में लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों ने शुक्रवार को उसे पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया था।
 
मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया और पता चला कि वह अपने 14 वर्षीय बड़े भाई से संबंध बनाने के चलते गर्भवती हुई थी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी किशोर पर कोई केस नहीं चलेगा। 
 
इसकी वजह यह है कि जब बच्ची गर्भवती हुई थी तो किशोर की आयु 13 साल थी और स्पेन के कानून के मुताबिक इतनी आयु के किसी बच्चे पर आपराधिक केस नहीं चलाया जा सकता। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की और उसका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 
 
बच्ची और उसके पैरेंट्स का कहना है कि उन्हें प्रेगनेंसी के बारे में जानकारी नहीं थी। परिजनों ने बताया कि वे पेट में दर्द होने पर बच्ची को यह समझकर अस्पताल ले गए थे कि उसे आंतों से जुड़ी कोई समस्या है। बच्चे के पिता की प्रामाणिक पुष्टि के लिए बच्चे का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख