Maxico Flood : सरकारी अस्पताल में घुसा बाढ़ का पानी, 16 मरीजों की मौत

Webdunia
बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (11:04 IST)
तुला। मध्य मेक्सिको में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ का पानी मंगलवार को सुबह एक अस्पताल में घुस गया। इस दौरान संभवत: बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से 16 मरीजों की मौत हो गई।
 
सोशल मीडिया साइट पर आईएनएसएस ने पोस्ट कर बताया कि घटना में 40 मरीजों को बचा लिया गया है। मेक्सिको सिटी के उत्तर में करीब 60 मील (100 किलोमीटर) दूर स्थित मुख्य शहर तुला में तेजी से बाढ़ का पानी भरा और सुबह अन्य इलाकों के साथ साथ एक सरकारी अस्पताल भी इसकी चपेट में आ गया।
 
अस्पताल के अंदर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में घुटने तक भरे पानी में अस्पताल के कर्मी मरीजों को बाहर निकालते दिखे। मंगलवार को आपात कर्मियों ने अस्पताल को खाली कराया और मरीजों को एंबुलेंस के जरिए अन्य अस्पतालों में पहुंचाया।
 
आईएनएसएस के निदेशक जोए रोबलेडो ने बताया कि पानी भरने से इलाके में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई और अस्पताल का जेनरेटर भी बंद हो गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 56 मरीज थे जिनमें से करीब आधे कोविड-19 के मरीज थे।
 
बचावकर्मी और दमकलकर्मी तथा सैनिकों ने नौका के जरिए तुला में बाढ़ के कारण फंसे लोगों को निकाला। शहर का मध्य बाजार पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है। (भाषा)
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में खुल सकता है एक और सैनिक स्कूल, हेमंत सोरेन सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर भगदड़ में घायल हुए लोगों का जाना हाल-चाल

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी

Mohan Bhagwat : सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

अगला लेख