बड़ा हादसा, ऑस्ट्रेलिया में 2 हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, 4 लोगों की मौत, कई घायल

Webdunia
सोमवार, 2 जनवरी 2023 (15:12 IST)
ऑस्ट्रेलिया के क्‍वींसलैंड में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां हवा में 2 हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस भयानक दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों हेलीकॉप्‍टर में 13 लोग सवार थे। 6 लोग एक हेलीकॉप्टर में थे और 7 लोग दूसरे हेलीकॉप्टर में। इसमें 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खबरों के अनुसार, क्‍वींसलैंड में आज भयानक हादसा हो गया। यहां समुद्र तट के ऊपर एक हेलीकॉप्टर जमीन की तरफ आ रहा था और उसी समय दूसरा हेलीकॉप्टर टेक ऑफ कर रहा था। इसी बीच दोनों हेलीकॉप्टर काफी करीब आ गए और फिर आपस में टकरा गए।

घटना के तुरंत बाद ही हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि एक विमान तो सुरक्षित लैंड हो गया, लेकिन दूसरा पूरी तरह से नष्ट हो गया। हादसे के समय दोनों हेलीकॉप्‍टर में 13 लोग सवार थे। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम को भेजा गया है।

दोनों हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर किस कारण हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। यह हादसा एक थीम पार्क के पास हुआ। बाद में पार्क को बंद कर दिया गया है और घटनास्थल को सील कर दिया गया है। समुद्र तट पर हादसा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है, हालांकि बचाव दल और डॉक्टर्स वहां पहुंच गए हैं।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख