अमेरिका में गृहयुद्ध, अत्यधिक बल प्रयोग करने पर 2 अधिकारी निलंबित

Webdunia
सोमवार, 1 जून 2020 (11:27 IST)
अटलांटा। अमेरिका के मिनीपोलिस में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 2 विद्यार्थियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग करने पर अटलांटा की मेयर ने 2 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया और 3 अन्य को डेस्क ड्यूटी पर तैनात कर दिया।
 
अटलांटा की मेयर कीशा लांस बॉटम्स ने कहा कि उन्होंने और पुलिस प्रमुख एरिक शिल्ड्स ने शनिवार को हुई इस घटना की वीडियो फुटेज समीक्षा के बाद यह निर्णय किया है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर काफी देख रहे हैं और स्थानीय समाचार चैनल पर भी यह वीडियो चल रहा है।
ALSO READ: कोरोना काल के बीच अमेरिका में नस्लभेदी दंगा, पेंटागन ने दिए सेना तैनाती के आदेश
बॉटम ने कहा कि ज्यादा बल प्रयोग कभी भी स्वीकार्य नहीं है। इस वीडियो को स्थानीय संवाददाताओं ने रिकॉर्ड किया था। इसमें पुलिस अधिकारियों के एक समूह को एक कार को घेरे हुए देखा जा सकता है। इस कार को एक व्यक्ति चला रहा था और एक महिला उसमें बैठी हुई थी। अधिकारियों ने महिला को बाहर निकाला और ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति पर बिजली के झटके देने वाली बंदूक का इस्तेमाल किया गया जबकि ऐसा प्रतीत होता रहा है कि ये दोनों लोग पुलिस से नहीं झगड़ा कर रहे हैं।
 
टीवी संवाददाताओं ने बताया कि पुलिस ने इससे पहले कार का शीशा तोड़ा और कार के चक्के की हवा निकाल दी। बॉटम ने बताया कि महिला पर बिना कोई आरोप लगाए उसे मुक्त कर दिया गया है और पुरुष को भी छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही मेयर ने आदेश दिया है कि व्यक्ति के खिलाफ लगाए गए आरोप वापस ले लिए जाएं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : ओडिशा में बाढ़ की चेतावनी जारी, 3 जिलों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, ट्रेलर ने गाड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत, 25 घायल, लगा लंबा जाम

हम बर्बाद हो गए, आपको जरा भी परवाह नहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पवार ने ऐसा क्यों बोला

झालावाड़ स्कूल हादसा : बिलखते हुए मां बोली- हादसे में मेरे दोनों बच्‍चे चले गए, घर सूना हो गया...

झारखंड में मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक, हेमंत कैबिनेट में 21 प्रस्ताव मंजूर

अगला लेख