चीन में 2 बवंडरों से 12 लोगों की मौत, करीब 300 से अधिक घायल

Webdunia
शनिवार, 15 मई 2021 (22:39 IST)
सांकेतिक फोटो

बीजिंग। चीन के वुहान और सुझोउ शहरों के शुक्रवार रात को उठे शक्तिशाली बवंडरों की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 300 लोग घायल हुए हैं। इन बवंडरों की वजह से कई घरों और कारखानों को भी नुकसान पहुंचा है।

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक वुहान के कैइडियन जिले में शुक्रवार रात को 23.9 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से उठे बवंडर की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई और करीब 230 लोग घायल हुए हैं। इस दौरान कई निर्माण स्थलों पर बने शेड उड़ गए और बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए।

शिन्हुआ ने बताया कि बवंडर की वजह से 27 घर ध्वस्त हो गए जबकि 130 मकानों को नुकसान हुआ है। वहीं दो टॉवर क्रेन और 8000 वर्ग मीटर के निर्माण स्थल पर लगे शेड भी क्षतिग्रस्त हो गए। बवंडर की वजह से बिजली के तारों को भी नुकसान हुआ जिससे वुहान के 26,600 घरों की बिजली गुल हो गई। स्थानीय ऊर्जा ग्रिड के कर्मियों को मरम्मत के लिए भेजा गया है और मरम्मत कार्य अब भी जारी है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी चीन के जियांग्सु प्रांत के सुझोउ शहर से भी शुक्रवार रात को बवंडर गुजरा जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 19 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुझोउ में आए बवंडर से 84 मकानों और 17 कंपनियों को भी नुकसान हुआ है व बिजली बाधित हुई है। गौरतलब है कि इन इलाकों में बवंडर दुर्लभ घटना है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख