2024 अब तक का सबसे गर्म साल, 1901 के बाद नवंबर सबसे गर्म

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 9 दिसंबर 2024 (15:07 IST)
2024 the hottest year: यूरोपीय जलवायु एजेंसी ‘कोपरनिकस’ ने सोमवार को कहा कि 2024 अब तक का सबसे गर्म वर्ष होगा और औसत तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने वाला यह पहला वर्ष होगा। उसने कहा कि इसके अलावा, नवंबर 2024 दूसरा सबसे गर्म महीना (नवंबर 2023 के बाद) बन गया है, जिसमें औसत सतह वायु तापमान 14.10 डिग्री सेल्सियस रहा। इस महीने यह 1991-2020 के नवंबर के औसत तापमान से 0.73 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
 
कोपरनिकस के अनुसार नवंबर में वैश्विक तापमान में एक और बड़ी बात नजर आई जिसमें तापमान पूर्व-औद्योगिक युग के स्तर से 1.62 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। एजेंसी ने कहा कि यह पिछले 17 महीनों में 16वां ऐसा महीना था जब वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक युग स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। ALSO READ: Weather Updates: नवंबर माह में भी गर्मी का प्रकोप जारी, लोगों को गुलाबी ठंड का इंतजार
 
दूसरा सबसे गर्म नवंबर : भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भारत ने 1901 के बाद से दूसरे सबसे गर्म नवम्बर महीने का अनुभव किया, जिसमें औसत अधिकतम तापमान 29.37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 0.62 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस साल अब तक (जनवरी से नवंबर तक) वैश्विक औसत तापमान विसंगति 1991-2020 के औसत से 0.72 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जो इस अवधि संबंधी रिकॉर्ड में सबसे अधिक है और 2023 में इसी अवधि की तुलना में 0.14 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म है। ALSO READ: कश्मीर में केसर पर फिर मौसम की मार, गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
 
1.5 डिग्री से ज्यादा होगा तापमान : यूरोपीय जलवायु एजेंसी ने कहा कि यह लगभग तय है कि 2024 रिकॉर्ड पर सबसे गर्म वर्ष होगा, जिसमें वार्षिक तापमान पूर्व-औद्योगिक युग स्तरों से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होगा। अब तक का सबसे गर्म वर्ष 2023 है जिसमें तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तरों से 1.48 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

रविंद्र जडेजा-वॉशिंगटन सुंदर के शतक के खिलाफ बेन स्टोक्स ने चली शर्मनाक चाल, ड्रॉ हुआ चौथा टेस्ट

Weather Update : अहमदाबाद और गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

झारखंड में खुल सकता है एक और सैनिक स्कूल, हेमंत सोरेन सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर भगदड़ में घायल हुए लोगों का जाना हाल-चाल

अगला लेख