म्यांमार में सेना ने किए हवाई हमले, 21 लोगों की मौत, 7 घायल, 15 घर क्षतिग्रस्त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 17 अगस्त 2025 (00:07 IST)
Myanmar News : म्यांमार की सेना ने देश के रत्न खनन केंद्र मोगोक पर हवाई हमला किया जिसमें एक गर्भवती महिला समेत कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हुए। मृतकों की संख्या करीब 30 हो सकती है, क्योंकि जिस घर पर बम गिरा था वहां गर्भवती महिला के घर मेहमान आए हुए थे। घरों और बौद्ध मठ की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। लड़ाकू विमान से गिराए गए बम से 15 घर भी क्षतिग्रस्त हुए। म्यांमार की सेना ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
यह जानकारी शनिवार को एक विपक्षी संगठन और स्थानीय निवासियों ने दी। ता’आंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (टीएनएलए) के प्रवक्ता लवे याय ऊ ने बताया कि मोगोक के श्वेगु वार्ड में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे यह हमला हुआ। उन्होंने कहा, करीब 21 नागरिक मारे गए और सात लोग घायल हुए। घरों और बौद्ध मठ की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।
ALSO READ: म्यांमार: बाढ़, युद्ध और विस्थापन से गहराया मानवीय संकट
जुलाई में मोगोक पर कब्जा करने वाले टीएनएलए ने कहा कि मरने वालों में 16 महिलाएं शामिल हैं। उसके अनुसार, लड़ाकू विमान से गिराए गए बम से 15 घर भी क्षतिग्रस्त हुए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मृतकों की संख्या करीब 30 हो सकती है, क्योंकि जिस घर पर बम गिरा था वहां गर्भवती महिला के घर मेहमान आए हुए थे। स्वतंत्र समाचार माध्यमों ने हमले के बाद की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं।
 
म्यांमार की सेना ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सेना का कहना है कि वह केवल आतंकवादियों को निशाना बनाती है लेकिन इसके हवाई हमलों में अक्सर नागरिकों की मौत होती रही है। वर्ष 2021 में सेना द्वारा सत्ता कब्जाने के बाद से म्यांमार में लगातार संघर्ष जारी है।
ALSO READ: म्यांमार से लगे मिजोरम की दिक्कतें बढ़ीं
प्रतिरोध समूहों के पास हवाई हमलों का कोई बचाव नहीं है। विपक्ष का अनुमान है कि सेना वर्तमान में देश के आधे से भी कम हिस्से पर नियंत्रण रखती है, जबकि इस वर्ष होने वाले चुनावों की तैयारियां जारी हैं जिन्हें व्यापक रूप से अलोकतांत्रिक माना जा रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इस बार मैं अपना आपा नहीं खोने वाला हूं, जस्टिस पारदीवाला ने क्यों कही यह बात

1 लीटर दूध के लिए बुजुर्ग महिला ने गंवाए 18.5 लाख रुपए

आजादी के बाद पहली बार उत्तर महाराष्ट्र के 4 आदिवासी गांवों में फहराया गया तिरंगा

कैसा होगा अगली पीढ़ी का GST, इसका क्या होगा फायदा

स्वामी रामदेव बोले, रूस एवं चीन से मिलकर भारत करेगा अमेरिकी गुंडागर्दी खत्म

सभी देखें

नवीनतम

म्यांमार में सेना ने किए हवाई हमले, 21 लोगों की मौत, 7 घायल, 15 घर क्षतिग्रस्त

क्या भारत से दोस्ती सिर्फ दिखावा है, चीन ने पाकिस्तान को सौंपी हंगोर श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी

ट्रंप ने कही पुतिन के मन की बात, जेलेंस्की डोनबास का इलाका रूस को सौंपें

महायुति सरकार ने पाप का घड़ा फोड़ दिया, CM फडणवीस ने किस पर साधा निशाना

कटी-फटी आजादी मिली, एक दिन इस्लामाबाद में फहराएंगे तिरंगा : विजयवर्गीय

अगला लेख