अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में 29 सुरक्षाकर्मियों की मौत

Webdunia
सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (20:26 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में विभिन्न सुरक्षा चौकियों पर तालिबान के हमलों में सुरक्षा बलों के 29 सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उत्तरी ताखर प्रांत के ख्वाजा घोर जिले में रविवार रात मुठभेड़ में 29 सुरक्षाकर्मी मारे गए। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जावद हाजरी के अनुसार दूसरे स्थानों से अतिरिक्त सुरक्षाबलों के वहां पहुंचने पर तालिबान के लड़ाके भाग गए।

इससे पहले उत्तरी बाख प्रांत में रविवार सुबह तालिबान के हमले में 7 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान एक बच्चा गोलीबारी में घायल हो गया। इस घटना में तालिबान के 5 लड़ाके भी मारे गए।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी बदगीस प्रांत में तालिबान ने रविवार सुबह सेना की एक चौकी पर हमला किया जिसमें 3 सैनिकों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।

तालिबान ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। फरवरी में अमेरिका और तालिबान के बीच हुए समझौते के तहत काबुल में राष्ट्रपति अशरफ गनी की सरकार और तालिबान कैदियों का आदान-प्रदान करने की प्रक्रिया में हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख