पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं 3 बड़े एस्टेरॉयड, एक का आकार इंडिया गेट जितना

Webdunia
गुरुवार, 29 जून 2023 (12:20 IST)
Asteroid News: नैनीताल के आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (ARIS) ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि  अंतरिक्ष से 3 बड़े एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर आ रहे हैं। इनमें से एक एस्टेरॉयड का आकार इंडिया गेट जितना बड़ा है।
 
संस्थान के प्रभारी डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि ये तीनों एस्टेरॉयड पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने वाले हैं। हालांकि इन तीनों एस्टेरॉयड से पृथ्वी को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।
 
वैज्ञानिकों के अनुसार, तीनों एस्टेरॉयड जुलाई में अलग अलग तारीखों पर पृथ्वी के पास से गुजरेंगे। 2023 MT-1 एस्टेरॉयड और ME-4 एस्टेरॉयड 8 जुलाई को पृथ्वी से 1.36 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेंगे। ये एस्टेरॉइड पृथ्वी के करीब से 12 किलोमीटर प्रति सेकेंड से गुजरेंगे। वहीं तीसरा यूक्यू 3 एस्टेरॉयड 18 जुलाई को पृथ्वी और चंद्रमा के बीच से गुजरेगा जो करीब 18 से 20 मीटर व्यास का होगा।
 
उल्लेखनीय है कि हर साल एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर आते हैं। इनमें से कुछ के पृथ्वी से टकराने का खतरा बना रहता है। इन्हें खतरनाक श्रेणी में रखा जाता है।
 
वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर कोई छोटा एस्टेरॉयड हमारे ग्रह से टकराएगा तो वो वायुमंडल में ही जलकर राख हो जाएगा। लेकिन बड़े एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने पर बड़ा नुकसान हो सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बिहार में रद्द होगा SIR, विवादों के बीच आया SC का बड़ा बयान

कौन हैं बेडरूम जिहादी? कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां क्यों परेशान हैं इनसे

इस मुस्लिम देश में हर चौथा शख्स है भारतीय, कभी थी भुखमरी, आज है दुनिया का सबसे रईस देश

inflation : खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता, रिटेल महंगाई 8 साल के निचले स्तर पर आई

Delhi : 10 और 15 साल पुराने डीजल-पेट्रोल वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी, आया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी मतदाता पहले बनीं, भारतीय नागरिक बाद में, भाजपा का कांग्रेस पर निशाना

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली नगर निगम की बर्बरता शुरू, 100 से ज्यादा कुत्ते पकड़ कर किए कैद

गोवा को भारत की आजादी के 14 साल बाद क्यों मिली मुक्ति? जानिए 'ऑपरेशन विजय' की पूरी कहानी

कबूतर प्रतिबंध के समर्थन में एकत्र हुआ मराठी संगठन, जैन मुनि ने दी हथियार उठाने की चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, SIR में 11 दस्तावेज होना मतदाता अनुकूल

अगला लेख