सऊदी अरब में भीषण गर्मी का कहर, 900 से ज्‍यादा मृतकों में 35 पाकिस्तानी हाजी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 जून 2024 (19:13 IST)
35 Pakistanis among pilgrims who died in Saudi Arabia : सऊदी अरब में इस वर्ष भीषण गर्मी के कारण हज यात्रा के दौरान दुनियाभर से आए 900 से अधिक हज यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें कम से कम 35 पाकिस्तानी तीर्थयात्री शामिल हैं। सरकार ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को मक्का की मस्जिद-ए-हरम में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
ALSO READ: एक हजार हाजियों की मौत, आखिर मक्का में क्यों होती है इतनी गर्मी?
पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस वर्ष अत्यधिक गर्मी और खराब मौसम के कारण हज यात्रा चुनौतीपूर्ण थी, तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। सऊदी अरब के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि सोमवार को मक्का की मस्जिद-ए-हरम में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पाकिस्तान हज मिशन के महानिदेशक अब्दुल वहाब सूमरो ने बुधवार को बताया कि खबर के अनुसार 18 जून तक कुल 35 पाकिस्तानी हज यात्रियों की मौत हुई हैं।
ALSO READ: सऊदी अरब के मक्का में भीषण गर्मी मेंं मध्यप्रदेश के 2 हज यात्रियों की मौत
डॉन अखबार में सूमरो के हवाले से कहा गया कि मक्का में 20, मदीना में छह, मीना में चार, अराफात में तीन और मुजदलिफा में दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि सऊदी सरकार ने हरमैन में दफनाने की व्यवस्था की है और अगर कोई पाकिस्तानी हजयात्री मांग करे तो उसके शव को उसके उत्तराधिकारियों के माध्यम से वापस देश भेजने के भी प्रबंध किए गए हैं।
ALSO READ: गर्मी से हुई 110 मौतें, 40 हजार लोग Heat stroke की चपेट में : स्वास्थ्य मंत्रालय
सऊदी अरब ने आधिकारिक तौर पर मौतों की जानकारी नहीं दी है, हालांकि उसने सिर्फ रविवार को ही भीषण गर्मी से निढाल होने वालों के 2700 से अधिक मामलों की सूचना दी है। सूमरो ने आम नागरिकों से हज यात्रियों की कठिनाइयों के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही पोस्टों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह वास्तविक नहीं है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 31 शवों के DNA सैंपल मैच, विजय रूपाणी के डीएनए मिलान की प्रक्रिया जारी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा, G7 समिट में होंगे शामिल

केदारनाथ से गौरीकुंड जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत, क्या है हादसे की वजह?

बिहार की राजनीति में कैसा है चिराग पासवान का भविष्य

चीनी सीमा के पास भारत के बांध बनाने का विरोध क्यों?

अगला लेख