रूस में 4 भारतीय छात्रों की नदी में डूबने से मौत, 1 छात्रा को बचाने के चक्कर में 3 और की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 जून 2024 (12:10 IST)
मॉस्को। रूस में सेंट पीटर्सबर्ग (St. Petersburg) के पास एक नदी में डूबने से 4 भारतीय छात्रों की मौत हो गई और यहां स्थित भारतीय मिशन उनके शव जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। चारों छात्र वेलिकी नोवगोरोद शहर में स्थित नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। इनमें 18 से 20 साल के 2 लड़के और 2 लड़कियां थीं।

ALSO READ: आतिशी ने लगाया हरियाणा सरकार पर आरोप, दिल्ली आने वाले पानी का प्रवाह कम कर रहा
 
1 छात्रा को बचाने के चक्कर में 3 और डूब गए : स्थानीय मीडिया के अनुसार एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके 4 साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार उसे बचाने की कोशिश में 3 और छात्र नदी में डूब गए। 1 लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ALSO READ: मानहानि मामले में कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मिली जमानत
 
मॉस्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है। सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि ये छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने 'एक्स' पर लिखा कि शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।
 
उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है। महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि शोक-संतप्त परिवारों से संपर्क किया गया है और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।(भाषा)(फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया)
 
Edited by : Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

Kashmir में रेलवे ने रचा नया इतिहास, पहली आटो मालगाड़ी से 116 कारें पहुंचीं कश्मीर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तय कार्यक्रम रद्द कर पहुंचे खंडवा, दुर्गा विसर्जन में मृतकों परिजनों को बंधाया ढांढस

चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात

50 देश, 62 करोड़ दर्शक, अयोध्या की रामलीला ने रचा नया इतिहास

उत्‍तर प्रदेश में सीएम युवा कॉन्क्लेव ने लिखी नई इबारत, 12 हजार से ज्‍यादा बिजनेस इंक्वायरी और 9200 पंजीकरण हुए दर्ज

अगला लेख