आतिशी ने लगाया हरियाणा सरकार पर आरोप, दिल्ली आने वाले पानी का प्रवाह कम कर रहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 जून 2024 (11:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी (Atishi) ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार पर पिछले 3 दिन में राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले पानी का प्रवाह कम करने का आरोप लगाया है। उनकी यह टिप्पणी उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार को राष्ट्रीय राजधानी में 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्देश दिए जाने के एक दिन बाद आई है।

ALSO READ: दिल्ली में पानी के लिए तरसे लोग, टैंकरों के पास लंबी-लंबी कतारें
 
कोर्ट ने हरियाणा से जल प्रवाह को सुगम बनाने को कहा : न्यायालय ने सुनवाई के दौरान हरियाणा से जल के प्रवाह को सुगम बनाने के लिए कहा है। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि पानी को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। राजधानी दिल्ली इस भीषण गर्मी में जल संकट से जूझ रही है। इसी जल संकट को लेकर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर आतिशी ने पोस्ट किया कि माननीय उच्चतम न्यायालय दिल्ली के जल संकट को हल करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हरियाणा दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश रच रहा है।

ALSO READ: दिल्ली में पानी पर संग्राम, क्या बोले CM केजरीवाल?
 
जब शीर्ष अदालत में इस मामले को लेकर सुनवाई चल रही थी तब हरियाणा पिछले 3 दिन से राजधानी को दिए जाने वाले पानी में लगातार कटौती कर रहा है। पानी की स्थिति का आकलन करने के लिए आतिशी का आज वजीराबाद बैराज का दौरा करने का कार्यक्रम है।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दी जानकारी, मराठवाड़ा क्षेत्र में 3090 किसानों ने की आत्महत्या

Bihar: बाढ़ से मिलेगी निजात, कोसी मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना को मिली मंजूरी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

अगला लेख