Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Update: कई राज्यों में भीषण गर्मी, अगले 5 दिनों में भारी बारिश की संभावना

यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना

हमें फॉलो करें Weather Update: कई राज्यों में भीषण गर्मी, अगले 5 दिनों में भारी बारिश की संभावना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 7 जून 2024 (08:43 IST)
Weather Update: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। कई राज्यों में बारिश से थोड़ी राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार भीषण गर्मी के बाद 3 महानगरों दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु को बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। इसके अलावा भी देश के कई राज्यों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
 
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार देश के कई राज्यों में मानसून के दस्तक देने की संभावना है और अगले 5 दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बारिश का अनुमान है।

 
राजधानी दिल्ली का मौसम : देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। IMD ने शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिन दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने कहा है कि इसके बाद एक बार फिर आने वाले दिनों में 45 डिग्री सेल्सियस या इससे भी अधिक तापमान दर्ज हो सकता है।
 
यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना : मौसम विभाग के अनुसार उत्तरप्रदेश के लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में बादल के साथ बारिश के आसार हैं। हालांकि अगले कुछ दिनों एक बार फिर गर्मी बढ़ जाएगी। उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी, धूलभरी आंधी और छिटपुट बारिश संभव है।

 
मध्य अरब सागर के शेष भाग, कर्नाटक के शेष भाग, दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ भाग, तेलंगाना के कुछ और भाग और तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ भाग और दक्षिण-पश्चिम मध्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं और अगले 2 दिनों में बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी।
 
पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है। मध्य पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य पर और दक्षिण- पश्चिम बंगाल की खाड़ी से जुड़कर अब दक्षिण आंध्रप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है।
 
पश्चिमी यूपी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना: पश्चिमी उत्तरप्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पश्चिम उत्तरप्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर पूर्वी उत्तरप्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वी बांग्लादेश तक फैली हुई है। उत्तरी गुजरात पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। नगालैंड के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उत्तरी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। पश्चिमी असम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्रप्रदेश, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार, मराठवाड़ा, लक्षद्वीप, पश्चिम उत्तरप्रदेश, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हुई। झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा में हल्की बारिश हुई। मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति उत्पन्न हुई।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज शुक्रवार को उत्तरी तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय आंध्रप्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश संभव है।
 
लक्षद्वीप, दक्षिणी ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, मराठवाड़ा, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वोत्तर बिहार, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्यप्रदेश और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश संभव है।
 
पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी, धूलभरी आंधी और छिटपुट बारिश संभव है। पूर्वी मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति संभव है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live : NDA आज नरेंद्र मोदी को चुनेगा संसदीय दल का नेता