ऑस्ट्रेलिया के फिलिप द्वीप में 4 भारतीयों की डूबने से मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (11:31 IST)
4 Indians die due to drowning in Phillip Island, Australia : ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में एक समुद्र तट पर 3 महिलाओं सहित 4 भारतीयों (4 Indians) की डूबने से मौत हो गई। समुद्र तट पर हुई यह घटना लगभग 20 वर्षों में विक्टोरियाई समुद्री क्षेत्र में हुई सबसे भयावह हादसों में से एक है। अधिकारियों ने गुरुवार को मेलबर्न में यह जानकारी दी। घटना बुधवार को विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड में घटी।
 
'न्यूज डॉट कॉम' की खबर के अनुसार आपातकालीन सेवाओं को बुधवार अपराह्न करीब 3.30 बजे न्यूहेवन के पास 4 लोगों के पानी में डूबने की आशंका की सूचना मिली। 'लाइफ सेविंग विक्टोरिया' राज्य एजेंसी के कमांडर केन ट्रेलोर ने कहा कि फिलिप द्वीप पर फॉरेस्ट केव्स के समुद्री क्षेत्र में संकट में फंसे 4 लोगों की सहायता के लिए लाइफ सेविंग विक्टोरिया को बुलाया गया था, जो हमारे गश्त वाले लाइफगार्ड स्थल से केवल कुछ किलोमीटर की दूरी पर है।
 
उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर मौजूद नहीं होने के बावजूद हमारे लाइफगार्ड ने उनमें से 3 लोगों को पानी से बाहर निकाला और हमारी एक बचाव नौका ने आखिरी व्यक्ति को भी पानी से निकाल लिया था। उन्होंने बताया कि सभी बेहोश थे और उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। बचावकर्मियों ने उन्हें सीपीआर देना शुरू किया, जो एक तरह की प्राथमिक चिकित्सा है। जब किसी पीड़ित को सांस लेने में दिक्कत होती है या फिर वो सांस नहीं ले पा रहा होता है अथवा बेहोश हो जाता है तो उसकी छाती को दबाकर या कृत्रिम तरीके से सांस लेने में मदद कर सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) से उसकी जान बचाई जा सकती है।
 
अधिकारियों ने अब तक पीड़ितों का नाम नहीं बताया है। कैनबरा में भारतीय उच्चायोग ने गुरुवार को 'एक्स' पर पोस्ट कर इस दुखद घटना की जानकारी दी। भारतीय उच्चायोग ने लिखा कि ऑस्ट्रेलिया में दिल दहला देने वाली त्रासदी। विक्टोरिया के फिलिप द्वीप में पानी में डूबने की घटना में 4 भारतीयों की जान चली गई। पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। मेलबर्न की तटरक्षक जांच टीम सभी आवश्यक सहायता के लिए पीड़ितों के दोस्तों के साथ संपर्क में है।
 
ट्रेलोर ने गुरुवार को कहा कि यह राज्य में पिछले कुछ दशकों के दौरान डूबने की सबसे बुरी घटनाओं में से एक है। विक्टोरिया पुलिस पूर्वी क्षेत्र के सहायक आयुक्त कैरेन न्योहोम ने गुरुवार को खुलासा किया कि पीड़ितों में करीब 20 वर्ष का 1 पुरुष, इसी आयु वर्ग की 2 महिलाएं और 43 साल की एक महिला थी।
 
न्योहोम ने कहा कि घटना में मारी गई 43 वर्षीय महिला ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रही थी और पुलिस ने पुष्टि की है कि अन्य 3 पीड़ित क्लाइड के मेलबर्न उपनगर में रहते थे। पुरुष और 2 महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 20 साल की अन्य महिला को मेलबर्न के अल्फ्रेड अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। न्योहोम ने कहा कि इस त्रासदी ने 4 लोगों की जान ले ली और ये कहना उचित होगा कि इसका उन परिवारों पर गहरा असर पड़ा होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

Jagdeep Dhankhar : क्या है अनुच्छेद 67 (ए), जिसका उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे में किया जिक्र

हम समाचार और YouTube इंटरव्यू नहीं देखते, CJI बीआर गवई ने क्‍यों की यह टिप्‍पणी

जगदीप धनखड़ : प्रोफाइल

Jagdeep Dhankhar : संसद के मानसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य को बताया वजह

अगला लेख