ऑस्ट्रेलिया में 3 महिलाओं समेत 4 भारतीयों की डूबने से मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 26 जनवरी 2024 (00:00 IST)
4 Indians including 3 women die due to drowning in Australia : ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में एक समुद्र तट पर 3 महिलाओं सहित 4 भारतीयों की डूबने से मौत हो गई। समुद्र तट पर हुई यह घटना लगभग 20 वर्षों में विक्टोरियाई समुद्री क्षेत्र में हुई सबसे भयावह हादसों में से एक है।
 
अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घटना बुधवार को विक्टोरिया के फिलिप आईलैंड में घटी। मृतकों के एक करीबी रिश्तेदार ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बातचीत में उनके नामों की पुष्टि की।
 
चारों मृतकों की पहचान 23 वर्षीय जगजीत सिंह आनंद, छात्राओं सुहानी आनंद और कीर्ति बेदी (दोनों 20 साल) और 43 वर्षीय रीमा सोंढी के रूप में की गई है। रीमा भारतीय नागरिक थीं और ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार से मिलने आई थीं, वहीं बाकी युवक-युवती तीनों क्लाइड में रहते थे।
 
मेलबर्न निवासी नर्सिंग सहायक जगजीत ऑस्ट्रेलिया के स्थाई निवासी थे। बेदी और सुहानी छात्र वीजा पर आई थीं। दोनों पंजाब की रहने वाली थीं और दो सप्ताह पहले छुट्टियों पर ऑस्ट्रेलिया आई थीं। ‘न्यूज.कॉम.एयू’ वेबसाइट के अनुसार माना जा रहा है कि चारों रिश्तेदार थे।
 
‘लाइफ सेविंग विक्टोरिया’ राज्य एजेंसी के कमांडर केन ट्रेलोर ने कहा फिलिप द्वीप पर फॉरेस्ट केव्स के समुद्री क्षेत्र में संकट में फंसे चार लोगों की सहायता के लिए अपराह्न तीन बज कर करीब 40 मिनट पर फोन आया था। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, वहीं 20 वर्षीय एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
ALSO READ: बिहार में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 24 घंटों में 13 लोगों की डूबने से मौत
कैनबरा में भारतीय उच्चायोग ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस दुखद घटना की जानकारी दी। भारतीय उच्चायोग ने लिखा, ऑस्ट्रेलिया में दिल दहला देने वाली त्रासदी। विक्टोरिया के फिलिप द्वीप में पानी में डूबने की घटना में चार भारतीयों की जान चली गई।
 
पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। मेलबर्न की तटरक्षक जांच टीम सभी आवश्यक सहायता के लिए पीड़ितों के दोस्तों के साथ संपर्क में है। ट्रेलोर ने गुरुवार को कहा कि यह राज्य में पिछले कुछ दशकों के दौरान डूबने की सबसे बुरी घटनाओं में से एक है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

New Income Tax Bill : क्‍या TDS रिफंड दावों और ट्रस्ट के Taxation में होगा बदलाव, संसदीय समिति ने दिया यह सुझाव

Sawan 2025 : 75 कैन में 75 लीटर गंगाजल, अनोखे शिवभक्त की अनोखी कांवड़ यात्रा क्यों चर्चाओं में, PM मोदी से क्या कनेक्शन

Meta और Google को ED ने भेजा समन, नहीं पेश हुए अधिकारी, जानिए क्‍या है मामला

FBI ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को किया गिरफ्तार? वीडियो में मुस्कुराए डोनाल्ड ट्रंप, पढ़िए क्या है पूरा मामला

ED कर रहा है सारी हदें पार, वकीलों को तलब करने पर सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसी को लगाई फटकार, कहा- बननी चाहिए गाइडलाइन

अगला लेख