युगांडा में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से 40 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (23:31 IST)
कम्पाला। युगांडा के माउंट एलगॉन इलाके में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण लगभग 40 लोगों की मौत हो गई।
 
 
बीबीसी ने युगांडा रेडक्रॉस के हवाले से बताया कि अचानक हुए भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या में लोग मारे गए जिनमें से 36 के शव बरामद कर लिए गए हैं, वहीं 'डेली मॉनिटर' समाचार पत्र ने बताया है कि अब तक 40 शव बरामद किए जा चुके हैं।
 
इलाके में भारी बारिश के कारण एक नदी अपना किनारा तोड़कर बहने लगी जिसकी वजह से भारी मात्रा में कीचड़ के साथ पानी निकटवर्ती गांवों में घुस गया। इसी इलाके में 2010 में हुए एक भूस्खलन में 300 से अधिक लोग मारे गए थे जिसके बाद प्रशासन ने लोगों को तटीय इलाके से दूर रहने को कहा था लेकिन उपजाऊ भूमि और पुश्तैनी मकान के मोह में लोग वापस लौट आए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख