Publish Date: Sun, 07 Oct 2018 (18:01 IST)
Updated Date: Sun, 07 Oct 2018 (18:12 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से तबाह हुए पालू शहर में आपदा के बाद कम से कम 5,000 लोग लापता हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने बताया कि यह आंकड़ा शहर के पेतोबो और बालारोआ क्षेत्रों के स्थानीय प्रमुखों की गणना पर आधारित है।
एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने रविवार को कहा कि बालारोआ और पेतोबो के प्रमुखों की रिपोर्ट के अनुसार कम से कम 5,000 लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि सही संख्या अभी पता नहीं चल सकी है, क्योंकि ये क्षेत्र मलबे में दबे हुए हैं।
webdunia
Publish Date: Sun, 07 Oct 2018 (18:01 IST)
Updated Date: Sun, 07 Oct 2018 (18:12 IST)