मेक्सिको में 7.4 की तीव्रता वाले भूकंप से 6 लोगों की मौत, 500 मकान क्षतिग्रस्त

Webdunia
बुधवार, 24 जून 2020 (20:46 IST)
मेक्सिको सिटी। दक्षिणी मेक्सिको में आए 7.4 की तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) आने से 6 लोगों की मौत हो गई और कई मकान तथा 4 पुरातात्विक स्थल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ओक्साका के हुआतुलको में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की जान चली गई और एक अन्य घायल हुआ है।
 
अधिकारियों के अनुसार 7.4 की तीव्रता वाले भूकंप से खिड़कियां टूटने और दीवारें ढहने जैसे कई नुकसान होने की खबर है।
 
ओक्साका के गवर्नर एलजांद्रो मुरात ने बताया कि सैन जुआन ओज़ोलोटेपेक के एक पहाड़ी गांव में घर ढहने से एक अन्य व्यक्ति की जान गई। वहीं एक और व्यक्ति की मौत हुई है लेकिन उसकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया।
 
संघीय नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने सरकारी तेल कम्पनी ‘पेमेक्स’ में काम करने वाले एक कर्मचारी की ऊंचाई से गिरने और सैन अगस्टिन अमातेंगो के ओक्साका गांव में दीवार ढहने से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी दी।
 
वहीं ‘पेमेक्स’ ने कहा कि प्रशांत तट शहर सलीना क्रूज पर उसकी रिफाइनरी में भूकंप की वजह से आग लग गई, जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। आग पर काबू पा लिया गया है।
 
राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा केंद्र ने बताया कि दक्षिणी प्रांत ओक्साका में भूकंप से छठी मौत हुई, जहां 500 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। भूकंप से छह लोग घायल हो गए और लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए। भूकम्प से गिरजाघरों, पुल और राजमार्गों को भी काफी नुकसान हुआ है।
 
‘अमेरिकी जियोलॉजिक सर्वे’ के अनुसार मेक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तट पर सुबह करीब 10 बजकर 29 मिनट पर 26 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप आया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख