बांग्लादेश में 2016 कैफे हमला मामले में 7 संदिग्धों को फांसी की सजा

Webdunia
बुधवार, 27 नवंबर 2019 (17:17 IST)
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक कैफे में 2016 में हुए इस्लामिक स्टेट के हमले में संलिप्तता के आरोप में विशेष बांग्लादेशी न्यायाधिकरण ने 8 संदिग्धों में से 7 को मौत की सजा सुनाई है। देश के इतिहास में सबसे भीषण आतंकवादी हमले में एक भारतीय लड़की समेत 20 लोग मारे गए थे।
 
ढाका के आतंकवादरोधी विशेष न्यायाधिकरण के न्यायाधीश मुजिबुर रहमान ने पुराने ढाका में अदालत परिसर में सजा सुनाते हुए कहा कि उन्हें फांसी की सजा दी जाएगी। दोषियों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश किया गया था।
 
मामले की जांच में यह पता चला कि दोषियों ने आतंकवादियों को धन मुहैया कराया था, हथियार की आपूर्ति की थी या फिर हमले में सीधे तौर पर शामिल लोगों की सहायता की थी। घटना 1 जुलाई, 2016 को ढाका के गुलशन इलाके में हुई थी।
 
न्यायाधीश ने आठवें आरोपी को बरी कर दिया क्योंकि अभियोजन पक्ष प्रतिबंधित नियो-जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (नियो-जेएमबी) द्वारा किए गए हमले में उसके संबंध को साबित नहीं कर सका।
 
हमले में मारे गए 17 विदेशी नागरिकों में नौ इतालवी, सात जापानी, एक भारतीय लड़की शामिल थे। बंधक बनाए जाने के दौरान दो बांग्लादेशी पुलिस अधिकारी भी मारे गए थे।
 
हमले में मारे गए लोगों में शामिल भारतीय लड़की तारिशी जैन बर्कले में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की छात्रा थी और वह छुट्टी मनाने के लिए ढाका आई थी।
 
अपने फैसले में न्यायाधीश ने बांग्लोदशी मूल के कनाडाई नागरिक तमीम चौधरी को हमले का मास्टरमाइंड बताया, जो बाद में राष्ट्रव्यापी आतंकवादरोधी सुरक्षा अभियान के दौरान मारा गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, लखनऊ में स्कूलों की छुट्‍टी

मालेगांव केस को लेकर CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आस्था को कलंकित करने वालों के चेहरे हुए बेनकाब

NCB को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध दवा गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ रुपए की दवाएं जब्‍त

प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश

UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर

अगला लेख