पांच देशों के पास बचा है दुनिया के 70 प्रतिशत जंगलों का हिस्सा, क्या बढ़ रहा है खतरा...

Webdunia
गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (16:44 IST)
दुनिया भर में आबादी का घनत्व तेजी से बढ़ता जा रहा है। साथ ही औद्योगिकीकरण भी। इसका नतीजा यह हो रहा है कि जंगल धीरे-धीरे नष्ट होते जा रहे हैं। हाल ही में हुए एक  रिसर्च में सामने आया कि दुनिया के पांच देशों के पास 70 प्रतिशत जंगल बचे हैं, जो इंसानी पहुंच से दूर हैं। यह रिपोर्ट खौफ पैदा करने वाली है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण से हमारे जंगल खत्म होते जा रहे हैं। इसे हमारा पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन जंगलों की बचाने की आवश्यकता है।
 
क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी (UQ) और वाइल्ड लाइफ कन्वर्सन सोसाइटी (WCS) ने दुनिया का एक मानचित्र जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि कौनसे देशों में औद्योगिक गतिविधियों के कारण जंगल तेजी से नष्ट होते जा रहे हैं। रिसर्च में अंटार्कटिका और समुद्री तटों के जंगलों को छोड़ दिया गया है। 
 
UQ और WCS के प्रकाशित एक नेचर जनरल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्राजील, रूस, कनाडा में बड़ी संख्या में घनत्व वाले जंगल बचे हैं। 2016 में वैज्ञानिकों की टीम ने यह डेटा इकट्ठे किए थे। 2018 में यह जांच भी की गई कि विश्व के कौनसे समुद्र मानव गतिविधियों के कारण प्रभावित हुए।
 
इस जांच में यह भी सामने आया कि 77 प्रतिशत भूमि (अंटार्कटिका शामिल है) और 87 प्रतिशत समुद्र की स्थितियों में मानवीय गतिविधियों के कारण बदलाव हुए। इस रिसर्च के मुख्य लेखक जेम्स वाटसनके मुताबिक हमने दो साल पहले जंगल का पहला विश्लेषण किया था। 
 
नई रिसर्च में हमने दुनियाभर का एक मानचित्र बनाया और यह पता लगाने की कोशिश की कि इन बिगड़ती परिस्थियों के लिए कौन जिम्मेदार है। विश्लेषकों के मुताबिक पृथ्वी ग्रह के शेष बचे जंगलों को संरक्षित किया जाना आवश्यक है। वॉटसन के मुताबिक दुनिया के देशों को उद्योगों को ऐसे स्थानों पर जाने से रोकना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख