संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में 70 जवानों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (10:38 IST)
नियामे (नाइजर)। पश्चिमी नाइजर में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक सैन्य चौकी पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम 70 सैनिकों की मौत हो गई।
 
राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने यह जानकारी दी। इस पश्चिमी अफ्रीकी देश के हालिया इतिहास में सुरक्षा बलों पर यह सबसे भयानक हमला है।
 
हिंसा की यह घटना फ्रांस में होने वाले एक सम्मेलन से महज कुछ दिन पहले हुई है। इस सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के पश्चिमी अफ्रीकी नेताओं से साहेल क्षेत्र में फ्रांस की सेना की भूमिका पर चर्चा करने की संभावना है।
 
राष्ट्रपति मोहम्मदू इसूफू के ट्विटर अकाउंट से बुधवार देर रात किए गए एक ट्वीट में बताया गया है कि वह नाइजर की माली के साथ लगती सीमा पर हुए इस हमले के बाद मिस्र की अपनी यात्रा को बीच में खत्म करके स्वदेश लौट रहे हैं।
 
नाइजर की सेना ने अभी मृतकों की संख्या जारी नहीं की है, लेकिन नाम न जाहिर करने की शर्त पर सलाहकार ने इस अस्थायी संख्या की पुष्टि की है।
 
सलाहकार ने बताया कि यह भीषण हमला नाइजर के दूरदराज इलाके में हुआ। यहां आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े जिहादी सक्रिय है। (भाषा) (Photo courtesy: Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

Weather Update : राजस्थान-दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट, नजफगढ़ में पारा 47 के पार

ममता बनर्जी का दावा, 200 भी पार नहीं कर पाएगी BJP, सत्ता में आएगा विपक्षी गठबंधन

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

अगला लेख