फ्रांस में 2 माह में तीसरा आतंकी हमला, राष्‍ट्रपति मेक्रों ने उठाया यह बड़ा कदम

Webdunia
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (09:13 IST)
पेरिस। फ्रांस के नीस में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा करते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते होते हुए अब देश में 7000 सैनिकों को तैनात किया जाएगा।
 
मैक्रों ने ट्वीट कर कहा, 'फ्रांस में हमले हो रहे हैं। इसलिए मैंने तय किया है कि आने वाले घंटों में हमारे सैनिक और अधिक सतर्क रहेंगे तथा ऑपरेशन सेंटिनल के तहत हम सैनिकों की संख्या को तीन हजार से बढ़ा कर सात हजार कर रहे हैं।'
 
उन्होंने अन्य ट्वीट में कहा, 'फ्रांस में केवल एक ही समुदाय है वो है राष्ट्रीय समुदाय है। उन्होंने देशवासियों से एकता बनाये रखने की अपील भी की।'
 
फ्रांस के नीस में गुरुवार को दरअसल एक गिरिजाघर में हमलावर द्वारा चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। पिछले दो महीनो के दौरान फ्रांस में इस तरह का यह तीसरा हमला है। नोट्रेड्रम गिरिजाघर पर हमला करने वाला पुलिस के पकड़े जाने के दौरान घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की हैं। दोनों नेताओं ने कहा है कि वे आतंकवादी के खिलाफ इस लड़ाई में फ्रांस के साथ हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख