सावधान, 2030 तक 9.8 करोड़ भारतीय हो सकते हैं डायबिटीज के शिकार

Webdunia
गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (08:06 IST)
बोस्टन। बुधवार को सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2030 तक करीब 9.8 करोड़ लोग टाइप 2 के मधुमेह या डायबिटीज का शिकार हो सकते हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार 2015 में भारत में मधुमेह ग्रस्त लोगों की संख्या 6.92 करोड़ थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर में मधुमेह से ग्रस्त वयस्कों की संख्या 20 प्रतिशत बढ़ सकती है।
 
लांसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रायनोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पता चला कि टाइप 2 की डायबिटीज के प्रभावी उपचार के लिए जरूरी इंसुलिन की मात्रा अगले 12 साल में दुनियाभर में 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ जाएगी।
 
अमेरिका में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इंसुलिन की पहुंच में अधिक सुधार नहीं होने के कारण यह टाइप 2 डायबिटीज से ग्रस्त 7.9 करोड़ लोगों के करीब आधे लोगों की पहुंच से बाहर होगी जिन्हें 2030 में इसकी जरूरत होगी। 
 
परिणाम बताते हैं कि दुनियाभर में टाइप 2 मधुमेह से ग्रस्त वयस्कों की संख्या में 2030 में 20 प्रतिशत से ज्यादा इजाफा हो सकता है। 2018 में यह संख्या 40.6 करोड़ है जो 2030 में 51.1 करोड़ पहुंच सकती है।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इनमें से आधे केवल तीन देशों- चीन (13 करोड़), भारत (9.8 करोड़) और अमेरिका (3.2 करोड़) में होंगे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

पुंछ में स्कूल बच्चों से मिले राहुल गांधी, जानिए क्या कहा?

भारत की आतंकवादरोधी कूटनीति को मजबूत करने के लिए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बहरीन

कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, फिर यह किस तरह का विकसित भारत होगा?

LIVE: पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी हमले के पीड़ितों से कर रहे मुलाकात

झारखंड में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 10 और 5 लाख के 2 इनामी नक्सली ढेर

अगला लेख