चीन में स्कूल के जिम की छत ढह जाने से 9 लोगों की मौत, 2 लोग फंसे

Webdunia
सोमवार, 24 जुलाई 2023 (11:56 IST)
gym roof collap in China: चीन के हेलुंगजांग प्रांत के क्विक्विहार शहर में एक स्कूल की जिम (gymnasium) की छत ढह जाने से 9 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोंगशा जिले के नंबर 34 मिडिल स्कूल (middle school) में करीब 1,200 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बने जिम की रविवार को जब छत गिरी, उस समय उसमें 19 लोग थे।
 
नगर निगम तलाश एवं बचाव मुख्यालय ने बताया कि 4 लोग इस हादसे में बच गए, लेकिन 15 लोग फंस गए। सरकारी समाचार समिति 'शिन्हुआ' ने सोमवार को बताया कि अब तक 13 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है जिनमें से 3 लोग मृत पाए गए और 6 अन्य लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बचाव अभियान अभी जारी है।
 
शुरुआती जांच में पता चला है कि पास ही एक अन्य शिक्षण भवन बना रहे निर्माण कर्मियों ने जिम की छत पर अवैध तरीके से पर्लाइट (निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री) रखा था और बारिश में पानी सोखने के कारण इसका वजन बढ़ गया था। मामले की गहन जांच की जा रही है। 'शिन्हुआ' ने बताया कि निर्माण कंपनी के प्रभारी को पुलिस हिरासत में लिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख